Joe Biden India Visit: मित्र नरेंद्र से मिलने की इतनी बेताबी, G20 का कार्यक्रम 9 से शुरू 2 दिन पहले ही दिल्ली पहुंच जाएंगे बाइडेन

By अभिनय आकाश | Aug 07, 2023

डेढ़ महीने दिन पहले पीएम मोदी के अमेरिका दौरा की तस्वीरें तो पूरी दुनिया ने देखी। जो बाइडेन के निमंत्रण पर अपने पहले राजकीय यात्रा के लिएअमेरिका पहुंचे पीएम मोदी का ऐसा शानदार स्वागत हुआ कि खुद को सुपरपावर समझने वाले राष्ट्रध्यक्षों के सीने पर सांप लोटने लगे थे। तीन दिनों तक अमेरिका की सड़कों से लेकर संसद तक भारतीय प्रधानमंत्री के नाम की गूंज सुनाई दी। अब भारत और अमेरिका के संबंधों की दूसरी तस्वीर जल्द ही देखने को मिल सकती है। अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन अगले महीने भारत की यात्रा पर आ रहे हैं। बाइडेन दिल्ली में होने वाले जी20 सम्मेलन में शामिल होंगे। बाइडेन की ये पहली भारत यात्रा है जो 7 सितंबर से 10 सितंबर तक चलेगी। जी 20 शिखर सम्मेलन का आयोजन 9 और 10 सितंबर को नई दिल्ली में होना है। 

इसे भी पढ़ें: Vocal For Local बन गया जन आंदोलन, हथकरघा दिवस पर PM Modi ने बताया

110 से अधिक देशों के 12,300 से अधिक प्रतिनिधियों के साथ भारत की जी20 अध्यक्षता में व्यक्तिगत भागीदारी किसी भी G20 देश द्वारा अब तक की सबसे बड़ी मेजबानी है। जून में पीएम मोदी की संयुक्त राज्य अमेरिका यात्रा के दौरान, राष्ट्रपति बिडेन ने कहा था कि वह भारत में जी-20 शिखर सम्मेलन की प्रतीक्षा कर रहे हैं। भारत और अमेरिका के एक संयुक्त बयान में कहा गया है कि बाइडेन ने मौजूदा जी20 प्रेसीडेंसी में भारत के नेतृत्व की सराहना की, जिसने जलवायु परिवर्तन, महामारी, नाजुकता और संघर्ष जैसी वैश्विक चुनौतियों से निपटने के लिए बहुपक्षीय संस्थानों और अंतर्राष्ट्रीय सहयोग को मजबूत करने पर नए सिरे से ध्यान केंद्रित किया है।

प्रमुख खबरें

UP के Bhadohi में दो सहेलियों ने खाया जहर, एक युवती की मौत और दूसरी का इलाज जारी

NITI Aayog Report: देश में 8.7 करोड़ युवा पढ़ाई और रोजगार से हैं दूर

Akhilesh Yadav बोले सपा कभी नहीं तोड़ेगी गठबंधन, BJP से जारी रहेगी लड़ाई

Rajkumar Santoshi ने Batwara 1947 पर आलोचकों को दिया जवाब, बोले- मानवता धर्म से ऊपर है