‘गदर 2’ शानदार प्रदर्शन कर रही है, थियेटर में फिल्म देखने वालों की वापसी उत्साहजनक : विकी कौशल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 30, 2023

मुंबई। अभिनेता विक्की कौशल ने बुधवार को कहा कि वह ‘गदर 2’ सहित हिंदी फिल्मों की बॉक्स-ऑफिस सफलता से बहुत खुश हैं और सिनेमाघरों में फिल्म देखने वालों की वापसी उत्साहजनक है। अभिनेता की पिछली रिलीज रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म ‘जरा हटके जरा बचके’ को बॉक्स ऑफिस पर अच्छी प्रतिक्रिया मिली और उसने दुनिया भर में 110 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई की। बड़े पर्दे पर 11 अगस्त को आई अभिनेता सनी देओल की फिल्म ‘गदर 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर 430 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की है।

इसे भी पढ़ें: मूंगफली तेल तिलहन, सोयाबीन तिलहन कीमतें पिछले स्तर पर, सरसों सहित अन्य खाद्य तेल तिलहन मजबूत

इसी तरह ‘ओएमजी 2’, आयुष्मान खुराना की ‘ड्रीम गर्ल 2’ और करन जौहर की ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ ने भी सिनेमाघरों में अच्छा प्रदर्शन किया है। कौशल ने अपनी आगामी फिल्म ‘द ग्रेट इंडियन फैमिली’ के प्रचार के लिए आयोजित एक कार्यक्रम में संवाददाताओं से कहा, “तब से यह हमारे फिल्म उद्योग के लिए अच्छा दौर रहा है, जहां हर फिल्म दर्शकों को सिनेमाघरों में वापस ला रही है, यह लोगों का मनोरंजन कर रही है, यह दर्शकों को भावुक कर रही है।

इसे भी पढ़ें: Windows को Maya OS करेगा रिप्लेस! जानें भारत के देसी ऑपरेटिंग सिस्टम के बारे में

जैसे, ‘गदर 2’ जो कर रही है वह अविश्वसनीय है। यह देखकर अच्छा लगता है कि हर फिल्म को लोग पसंद कर रहे है।” अभिनेता ने उम्मीद जताई कि ‘द ग्रेट इंडियन फैमिली’ में भी यह लय बरकरार रहेगी। उन्होंने कहा, “मैं प्रार्थना करता हूं कि इस फिल्म को और भी अधिक प्यार मिले, यह एक पारिवारिक फिल्म भी है और यह ऐसी चीज है जिसका हम आनंद उठा सकते हैं तथा अपने परिवार के साथ जश्न मना सकते हैं।

All the updates here:

प्रमुख खबरें

AIFF ने दर्शकों के दुर्व्यवहार के कारण मोहन बागान पर जुर्माना लगाया

T20 WC Semi-final: England से भिड़ंत से पहले अशुभ ग्रहण, Indian Team ने बदला प्रैक्टिस का शेड्यूल

टीम इंडिया को मिलेगा ये बड़ा अवॉर्ड! ऐसा करने वाली पहली क्रिकेट टीम बनीं, BCCI ने किया कंफर्म

Gandhi परिवार पर BJP का वसूली वाला प्रहार, WhatsApp चैट दिखा कहा- Ticket के लिए मांगे 7 करोड़