By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 26, 2019
नागपुर। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने नागपुर संसदीय सीट के लिए दाखिल किए नामांकन पत्र के साथ दिए हलफनामे में अपनी 25.12 करोड़ रुपये की चल एवं अचल संपत्ति की घोषणा की है। गडकरी ने सोमवार को नागपुर लोकसभा सीट के लिए अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। इस सीट पर मतदान 11 अप्रैल को होगा। उनके टैक्स रिटर्न फॉर्म के अनुसार, साल 2013-14 में उनकी कुल आय 2,66,390 रुपये और 2017-18 में 6,40,700 रुपये रही। हलफनामे के अनुसार, उनके पास 69,38,691 रुपये की चल संपत्ति जबकि उनकी पत्नी के पास 91,99,160 रुपये की चल संपत्ति है।
इसे भी पढ़ें: PM मोदी की बयोपिक को क्यों भेजा गया EC का नोटिस, क्या फिल्म BJP का सपोर्ट कर रही है?
केंद्रीय मंत्री ने अपने हलफनामे में बताया कि उन्होंने बचत योजना, म्यूचुअल फंड, बॉन्ड और शेयरों में 3,55,510 रुपये निवेश किए हैं। हलफनामे के अनुसार, उनके बैंक खाते में 8,99,111 रुपये हैं। उनकी पत्नी के बैंक खाते में 11,07,909 रुपये हैं। वरिष्ठ भाजपा नेता पर बैंक का 1,57,21,753 रुपये का कर्ज भी है। गडकरी ने छह कारों की भी घोषणा की है जिनमें से चार उनकी पत्नी के नाम पर हैं।