कश्मीर से कन्याकुमारी तक राजमार्ग का सपना अगले साल तक पूरा होगा: Gadkari

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 10, 2023

केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने सोमवार को कहा कि कश्मीर से कन्याकुमारी तक राजमार्ग होने का सपना अगले साल की शुरुआत तक पूरा हो जाएगा। गडकरी ने यहां संवाददाताओं के साथ बातचीत में कहा, कश्मीर से कन्याकुमारी तक सड़क मार्ग होना एक सपना था। लेकिन रोहतांग से लेकर लद्दाख तक के रास्ते में चार सुरंगे बनाई जाएंगी। लेह से हम करगिल आएंगे और जोजिला एवं जेड मोड़ सुरंगों का हिस्सा बनेंगे। सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय की संसदीय सलाहकार समिति के साथ जम्मू कश्मीर के दौरे पर आए गडकरी ने कहा, एक नई सड़क बनने से दिल्ली एवं कन्याकुमारी के बीच की दूरी 1,312 किलोमीटर तक कम हो जाएगी।

उन्होंने धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए अमरनाथ यात्रा मार्ग पर शेषनाग एवं पंजतरनी के बीच एक सुरंग बनाने का भी ऐलान किया। इसके साथ ही उन्होंने 5,300 करोड़ रुपये की लागत से अनंतनाग में खानाबल से पंजतरनी तक 110 किलोमीटर लंबी सड़क बनाने की भी बात कही। इसके अलावा उन्होंने शोपियां से पुंछ को जोड़ने के लिए पीर की गली पर 5,000 करोड़ रुपये की लागत से एक सुरंग बनाने की भी घोषणा की।

प्रमुख खबरें

CEC ज्ञानेश कुमार के Agra आवास पर प्रदर्शन मामले में छह Congress कार्यकर्ताओं को मिली जमानत

Chhattisgarh में मुख्यमंत्री ग्रामीण बस योजना का एक साल पूरा, 850 गांवों तक पहुंची बस सेवा

Kolkata में FIFA International Friendly मैच: ब्राजील ने भारत को 4-0 से हराया

TVK के INDIA गठबंधन में जुड़ने से तमिलनाडु में विपक्षी मोर्चा मजबूत होगा: मणिकम टैगोर