Gadkari ने बंगाल में राजमार्ग परियोजनाओं के लिए भूमि अधिग्रहण के वास्ते ममता से हस्तक्षेप की मांग की

By Prabhasakshi News Desk | Jan 01, 2025

कोलकाता । केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने पश्चिम बंगाल में 20 प्रमुख राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं के लिए भूमि अधिग्रहण में मदद के वास्ते मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से हस्तक्षेप करने की मांग की है। मुख्यमंत्री को लिखे पत्र में केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री ने कहा कि भूमि अधिग्रहण संबंधी मुद्दों के कारण इन परियोजनाओं में ‘‘काफी विलंब’’ हो रहा है। उन्होंने बताया कि नौ परियोजनाएं विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) चरण में हैं, जबकि 8,003.14 करोड़ रुपये की लागत वाली 11 परियोजनाएं कार्यान्वयन के विभिन्न चरणों में हैं।

उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि यदि मुख्य सचिव हर महीने सभी हितधारकों को शामिल करते हुए नियमित समीक्षा बैठकें आयोजित करें तो परियोजनाओं को गति मिल सकती है। गडकरी ने कहा, ‘‘मैं आपसे यह भी अनुरोध करता हूं कि आप मुख्य सचिव को मेरे मंत्रालय और एनएचएआई के प्रतिनिधियों समेत सभी हितधारकों के साथ मासिक समीक्षा बैठक आयोजित करने की सलाह दें। इस नियमित बैठक से लंबित मुद्दों का शीघ्र समाधान संभव होगा।

प्रमुख खबरें

नंदीग्राम उपचुनाव में Congress प्रत्याशी की गिरफ्तारी पर Ashok Gehlot ने BJP पर साधा निशाना

असम चुनाव में EVM की विश्वसनीयता पर PIL की स्वीकार्यता पर Gauhati HC में सुनवाई

RSS Chief Mohan Bhagwat बोले: भेदभाव न करना ही भारत की धर्मनिरपेक्षता की असली परंपरा

बाढ़ पीड़ितों की अनदेखी कर BJP मना रही PM Modi का जन्मदिन, Akhilesh Yadav ने साधा निशाना