गडकरी ने NHAI चेयरमैन और टोल ऑपरेटरों से कहा- प्रवासी श्रमिकों को उपलब्ध कराएं भोजन, पानी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 28, 2020

नयी दिल्ली। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने शनिवार को राष्ट्रीय राजमार्ग विकास प्राधिकरण (एनएचएआई) चेयरमैन और टोल ऑपरेटरों को निर्देश दिया कि वे राष्ट्रीय राजमार्गों पर प्रवासी मजदूरों को भोजन, पानी और दूसरी जरूरी मदद मुहैया कराएं। यह आदेश इन खबरों के मद्देनजर दिया गया है कि देश में 21 दिनों के पाबंदियोंके चलते प्रवासी मजदूरों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है, वे देश के विभिन्न हिस्सों में फंस गए हैं और राजमार्गों के रास्ते सैकड़ों किलोमीटर की दूरी पैदल तय करने को मजबूर हैं। गडकरी ने कहा, ‘‘मैंने एनएचएआई चेयरमैन और राजमार्ग टोल ऑपरेटरों को सलाह दी है कि वे मूल स्थानों की ओर जाने वाले प्रवासी श्रमिकों/ नागरिकों को भोजन, पानी या कोई अन्य सहायता मुहैया करने पर विचार करें।’’ सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री गडकरी ने कहा, ‘‘संकट के इस समय में हमें अपने साथी नागरिकों के लिए दयावान बनना होगा।’’ उन्होंने उम्मीद जताई कि टोल ऑपरेटर उनके आह्वान पर सकारात्मक प्रतिक्रिया देंगे। 

इसे भी पढ़ें: कोरोना संकट से लड़ने में राष्ट्रपति भी आए संक्रिय भूमिका में, गवर्नरों को दिए कई अहम सुझाव

प्रमुख खबरें

कंगना रनौत ने नसीरुद्दीन शाह को कहा लोमड़ी, बोलीं- खाते देश का हैं, लड़ते पड़ोसी के लिए है

12 August, 2026 Stock Market Updates: सेंसेक्स में बढ़त के बीच Godrej Consumer के शेयरों में कोहराम, CEO के इस्तीफे से 10% की भारी गिरावट

Himachal Pradesh में Petrol-Diesel महंगा, सुक्खू सरकार ने लगाया नया Widow and Orphan Cess

Bab al-Mandeb में Houthi Rebels का बड़ा हमला: 3 पाकिस्तानी नागरिकों की मौत, Global Shipping पर गहरा संकट