देश में शुरू हुआ आर्थिक युद्ध, राज्यों के पास नहीं हैं तनख्वाह देने के पैसे: गडकरी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 10, 2020

भोपाल। केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने बुधवार को कहा कि कोरोना वायरस की महामारी के चलते केन्द्र सरकार को इस वित्तीय वर्ष में करीब 10 लाख करोड़ का राजस्व कम आयेगा। इसके अलावा, उन्होंने कहा कि हमारे कुछ राज्य सरकारों के पास अगले माह तनख्वाह देने के लिए पैसे नहीं हैं। भोपाल में आयोजित मध्यप्रदेश जन संवाद डिजिटल रैली को नागपुर से संबोधित करते हुए गडकरी ने कहा कि आज पूरी दुनिया संकट का सामना कर रही है। आज आर्थिक युद्ध भी शुरू हुआ है। बहुत कठिनाइयां हैं। बहुत संकट है। 

इसे भी पढ़ें: मोदी सरकार की उपलब्धियां बताने के लिए डिजिटल रैलियां करेगी भाजपा 

उन्होंने कहा कि मुझे उम्मीद है कि बहुत ही कम दिनों में कोरोना वायरस की दवा बाजार में आ जाएगी। लेकिन तब तक हमें इससे लड़ना है। गडकरी ने कहा कि आज मुझे विश्वास है कि कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई तो हम जीतेंगे ही, लेकिन हमें कोरोना वायरस में जीवन जीने की पद्धति समझनी होगी। इसीलिए आज प्रौद्योगिकी का उपयोग करके हम डिजिटल सभा कर रहे हैं, ताकि भीड़ से बचा जा सके।

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने कॉजपा को Jantar Mantar पर प्रदर्शन की इजाजत देने से किया इनकार

‘तेरा नखरा है झक्कास’ ने बढ़ाई ‘एहसास-द रियलाइज़ेशन’की धूम, इंटरनेट पर छाया नया रंग

“भारतीय प्रतिभा का अपमान बर्दाश्त नहीं होगा, ट्रंप प्रशासन को करारा जवाब देकर भारत ने लूटी दुनिया की वाहवाही

Sexual Harassment Case: Delhi Court ने Brij Bhushan Sharan Singh को जवाब दाखिल करने के लिए दिया अतिरिक्त समय