Rajasthan: गजेंद्र शेखावत ने CM गहलोत के खिलाफ किया मानहानि का मुकदमा, बोले- चरित्र हनन की कोशिश हुई

By अंकित सिंह | Mar 04, 2023

राजस्थान में इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी वार-पलटवार का दौर जारी है। इन सब के बीच केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता गजेंद्र सिंह शेखावत ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दायर किया है। इसको लेकर गजेंद्र सिंह शेखावत का बयान भी सामने आ गया है। अपने बयान में गजेंद्र शेखावत ने कहा कि लगभग 3 साल तक CM ने मेरा नाम अनेक अवसर पर एक ऐसी कोऑपरेटिव सोसाइटी के साथ जोड़कर चरित्र हनन करने की कोशिश की जिसका न तो मैं और न ही मेरे परिवार का कोई प्राथमिक सदस्य, डिपॉसिटर आदि है। उन्होंने जोधपुर में मुझे इस मामले में अभियुक्त करार दिया है। 

इसे भी पढ़ें: Congress MLAs के अजब बयान, अमीन खान बोले- हिंदू राष्ट्र में भी कोई नहीं मारेगा, सफिया बोलीं- हम राम-कृष्ण के वंशज

मुख्यमंत्री ने कहा कि वह चाहते हैं कि यह मामला प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के संज्ञान में आए। उन्होंने यह भी कहा कि राज्य सरकार ने इस मामले की जांच के लिए प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) को पत्र लिखा है लेकिन ईडी इस मामले को अपने हाथ में नहीं ले रही है। गहलोत ने कहा कि संपत्ति को कुर्क करने का अधिकार ईडी के पास है और राज्य पुलिस का विशेष अभियान समूह (एसओजी) आरोपी की संपत्ति जब्त नहीं कर सकता।

प्रमुख खबरें

यूआईआईडीबी के पास सिर्फ 18 हेक्टेअर जमीन, कांग्रेस के आरोप बेबुनियाद: Mahendra Bhatt

Reform UK Party को दो क्रिप्टो अरबपतियों से मिले 7.2 करोड़ पाउंड का चंदा, ब्रिटेन में विवाद

Odisha में भारी बारिश से जनजीवन बेहाल, Malkangiri में स्कूल और आंगनवाड़ी बंद

Ukraine पर रूसी हमलों में पांच लोगों की मौत, Putin ने यूरोपीय सैनिकों की तैनाती पर दी चेतावनी