Bhiwani Case के पीड़ित परिजनों से CM Ashok Gehlot ने की मुलाकात, किया मुआवजे का ऐलान

ashok gehlot
ANI Image

राजस्थान के भिवानी कांड के पीड़ितों के परिजनों से राज्य के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने मुकालात की है। उन्होंने हरियाणा में जिंदा जलाए गए जुनैद और नासिर के परिवार के लिए मुआवजे का ऐलान किया है। दोनों पीड़ितों के परिजनों के लिए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने मुआवजे की घोषणा की है।

राजस्थान के भिवानी कांड के पीड़ितों के परिजनों से राज्य के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने मुकालात की है। उन्होंने हरियाणा में जिंदा जलाए गए जुनैद और नासिर के परिवार के लिए मुआवजे का ऐलान किया है। दोनों पीड़ितों के परिजनों के लिए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने मुआवजे की घोषणा की है। दोनों के परिवार में नासिर और जुनैद की पत्नी को एक-एक लाख रुपये दिए जाने की घोषणा की है।

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने दोनों पीड़ितों के बच्चों के लिए चार लाख रूपये की एफडी करने का भी ऐलान किया है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने पीड़ित परिवारों से मुलाकात के दौरान ये ऐलान किया है। इस मुलाकात के दौरान राजस्थान के मुख्यमंत्री ने दोनों ही पीड़ित परिवारों से मिलकर उनका दुख बांटा और उन्हें ढांढस बंधाया। मख्यमंत्री ने कहा कि मृतक जुनैद के 6 बच्चे और पत्नी है। नासीर का एक गोद लिया हुआ बच्चा और पत्नी है। दोनों की पत्नी को एक-एक लाख रुपये कैश किया जाएगा और दोनों परिवारों के बच्चों के लिए चार लाख रुपये की एफडी कराई जाएगी।

उन्होंने पीड़ित परिवारों को आश्वासन दिया है इस मामले को जल्द से जल्द सुलझाएंगे। इस मामले में उन्होंने कहा कि मृतक जुनैद और नासीर के पीड़ित परिवारों ने सरकार पर भरोसा जताया है और हमसे बात की है। उन्हें न्याय जरुर मिलेगा। 

ये है मामला
बता दें कि भरतपुर के घाटमीका से ताल्लुक रखने वाले दो युवकों को जिंदा जलाकर मार दिया गया था। हरियाणा के भिवानी जिले में एक वाहन से राजस्थान के 2 लोगों के जले हुए शव बरामद हुए थी। इनकी पहचान 25 वर्षीय नासिर और 35 वर्षीय जुनैद के रूप में हुई थी। इस मामले में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत भरतपुर ज़िले के घाटमीका गांव पहुंचे। यहां उन्होंने जुनैद-नासिर के परिवार से मुलाक़ात की और उनके लिए मुवाअज़े का ऐलान किया। 

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि पीड़ित परिवारों के बच्चों को तालीम दिए जाने की जिम्मेदारी सरकार की है। उन्हें छात्रावास, आवासीय स्कूल, हर तरह की सहकारी स्कीम का लाभ दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस हादसे के कारण इंसानियत शर्मसार हुई है। परिवारों ने जो भी कुछ दुख और परेशानियां झेली हैं उन्हें बयान कर पाना संभव नहीं है।

All the updates here:

अन्य न्यूज़