पायलट के बयान पर गजेंद्र शेखावत बोले, कांग्रेस में किसी न किसी का ज़मीर जगता रहता है, आजाद के पद संभालने से इनकार पर कही ये बात

By अभिनय आकाश | Aug 17, 2022

राजस्थान के  जालोर के सुराणा में टीचर की पिटाई से बच्चे की मौत के मामले पर विवाद बढ़ता ही जा रहा है। कांग्रेस नेता सचिन पालयट ने पुलिस-प्रशासन और अपनी ही सरकार पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। सचिन पायलट के बयान पर केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने पलटवार करते हुए कहा कि केवल सचिन पायलट ही नहीं बल्कि कांग्रेस पार्टी में कभी न कभी, किसी न किसी का ज़मीर जगता रहता है। कभी भरत सिंह कुछ बोलते हैं तो कभी सचिन पायलट इस बारे में बात करते हैं लेकिन सीएम सार्वजनिक जगहों पर अपने ही नेताओं का उपहास उड़ाते हैं। 

इसे भी पढ़ें: गहलोत और सचिन पायलट के बीच सब कुछ ठीक नहीं! सीएम का तंज- हमारे ही नेता कार्यकर्ताओं को भड़काते हैं

बता दें कि स्कूल में शिक्षक द्वारा पीटने से मासूम छात्र की मौत हो गई थी। जिसके बाद सचिन पायलट ने जालौर में पत्रकारों से  बात करते हुए कहा था कि एफआईआर में लिखा हुआ है कि वह शिक्षक के मटके से पानी पीना चाह रहा था जिसके बाद भेदभाव किया गया। परिजनों ने बताया कि उसे रात में दफनाया गया था। परिवार पर लाठीचार्ज भी हुआ थापरिवार पर लाठीचार्ज करने वाले अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। शिक्षक को तुरंत गिरफ्तार कर लिया गया लेकिन हमें इस तरह के माहौल को हटाना होगा और दलित समुदाय को यह महसूस करना चाहिए कि यह उनकी सरकार है और उनके साथ दुर्व्यवहार करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।

प्रमुख खबरें

Delhi में CEC के खिलाफ प्रदर्शन से पहले SFI सदस्य और वकील हिरासत में

Tata Motors ने Iveco ग्रुप के अधिग्रहण की पेशकश बढ़ाकर 14.40 यूरो प्रति शेयर की

Director SS Rajamouli का 53वां जन्मदिन, TV Show और ऐड से शुरू कर RRR तक रचा इतिहास

Thane के आश्रम स्कूल में छात्र की मौत पर कार्रवाई, Principal समेत तीन निलंबित