Gehlot-Pilot के बहाने Gajendra Shekhawat का Congress पर निशाना, बोले- साढ़े 4 साल तक राजस्थान में चलता रहा किस्सा कुर्सी का

By अंकित सिंह | Jul 21, 2023

राजस्थान में स्थल आखिर में विधानसभा के चुनाव प्रस्तावित है। भाजपा राज्य की कांग्रेस सरकार पर जबरदस्त तरीके से निशाना साध रही है। भाजपा की ओर से कानून व्यवस्था को बड़ा मुद्दा बनाया जा रहा है। एक बार फिर से केंद्रीय मंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता गजेंद्र सिंह शेखावत ने राजस्थान की अशोक गहलोत सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा है कि पिछले साढे 4 सालों में राज्य में कोई काम नहीं हुआ है, सिर्फ किस्सा कुर्सी का चलता रहा है। उन्होंने इसी दौरान अशोक गहलोत और सचिन पायलट के बीच के मनमुटाव पर भी जबरदस्त तरीके से तंज कसा है। 

इसे भी पढ़ें: Ashok Gehlot पर बरसीं वसुंधरा राजे, कहा- दुष्कर्म की घटनाओं में राजस्थान नंबर वन, मुख्यमंत्री चुप क्यों

अपराधियों के हौसले बुंलद 

भाजपा ने कहा कि राजस्थान में आज हालात इस तरह के हैं कि बंदूकों की नोक पर जेलों से अपराधी छुड़ाए जा रहे हैं। पुलिस की कस्टडी में अपराधी गैंगवार करके एक दूसरे को मारते हुए दिखाई दे रहे हैं। इसे देख कर स्पष्ट है कि राजस्थान के आमजन में डर है और अपराधियों के हौसले बुंलद हैं। उन्होंने कहा कि मीडिया की खबरों के अनुसार, राजस्थान में हर दिन 17 से 18 रेप की घटनाएं हो रही हैं और हर दिन लगभग 5 से 7 हत्या के मामले दर्ज होते हैं। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि राजस्थान में महिलाओ पर हो रहे अत्याचार की घटनाओं के बारे में जब कांग्रेस की महिला विधायक से प्रश्न किया जाता है तो वह कहती हैं कि मैं सिक्योरिटी में रहती हूं फिर भी सुरक्षित नहीं हूं।

प्रमुख खबरें

केजरीवाल ने दिया Punjab Elections जल्दी होने का संकेत, Bhagwant Mann ही होंगे CM चेहरा!

अमेरिका की नाकेबंदी का उल्लंघन बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, भारत के विरोध के बाद रूबियो ने किया साफ

Ayodhya Ram Mandir Donation Row: मंडलायुक्त की अध्यक्षता में SIT गठित, 15 दिन में सौंपनी होगी रिपोर्ट

JP Nadda ने साधा कांग्रेस सरकार पर साधा निशाना: Himachal में ठप विकास, अधूरे Healthcare Projects