झड़प के बाद चीन से लगी 3,500 किमी की सीमा पर थल सेना, नौसेना और वायु सेना ने बढ़ाई चौकसी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 17, 2020

नयी दिल्ली। पूर्वी लद्दाख में गलवान घाटी में भारतीय और चीनी सेनाओं के बीच झड़प के मद्देनजर चीन के साथ लगी करीब 3,500 किलोमीटर की सीमा पर भारतीय थल सेना और वायु सेना के अग्रिम मोर्चे पर स्थित ठिकानों को बुधवार को हाई अलर्ट कर दिया गया। आधिकारिक सूत्रों ने इस बारे में जानकारी दी है। गलवान घाटी में चीनी सैनिकों के साथ झड़प में भारत के 20 सैन्यकर्मी शहीद हो गए। भारतीय नौसेना को हिंद महासागर क्षेत्र में अपनी सतर्कता बढ़ा देने को कहा गया है, जहां चीनी नौसेना की नियमित तौर पर गतिविधियां होती हैं। 

इसे भी देखें: 20 शहीदों को देश ने दी श्रद्धांजलि  

प्रमुख खबरें

India-Australia के बीच जो समझौते हुए हैं उससे रक्षा-सुरक्षा का पूरा परिदृश्य ही बदल जायेगा

हिमाचल में Business करना होगा आसान, CM Sukhu ने सिंगल विंडो सिस्टम सुधारने का दिया निर्देश

शरीयत नहीं, संविधान चलेगा... 15 साल की मुस्लिम बच्चियों को ‘शादी लायक’ बताने वालों को Allahabad High Court कोर्ट ने सुनाई खरी खरी

हम भारतीय दूध में चीनी जैसे...PM Modi ने Melbourne में भारतीय समुदाय को दिया दोस्ती का क्रेडिट