Bihar: रुपौली में हो गया खेल, JDU-RJD की लड़ाई में बाजी मार ले गए निर्दलीय कैंडिडेट, तीसरे नंबर पर रहीं बीमा भारती

By अंकित सिंह | Jul 13, 2024

बिहार की रुपौली विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव पर सभी की नजर थी। दरअसल, यह सीट बीमा भारती के विधानसभा से इस्तीफा देने के बाद खाली हुई थी। बीमा भारती जदयू से विधायक थीं। लेकिन वह राजत में शामिल हो गईं और लोकसभा का चुनाव लड़ा था। लोकसभा चुनाव में उन्हें पप्पू यादव से हार मिली। वह पूर्णिया लोकसभा सीट से तीसरे नंबर पर रहीं। ऐसे में रुपौली सीट पर हुए विधानसभा उपचुनाव में निर्दलीय उम्मीदवार शंकर सिंह ने जीत हासिल की है।

पप्पू यादव ने वोटिंग से ठीक 1 दिन पहले अपने समर्थकों से बीमा भारती को वोट देने की अपील भी की थी। लेकिन उनकी यह अपील काम नहीं आई। बीमा भारती को बुरी तरीके से हार का सामना करना पड़ा है। बीमा भारती 2020 के बाद से लगातार सुर्खियों में रही हैं। वह मंत्री नहीं बनने को लेकर नीतीश कुमार से नाराजगी जाता चुकी थीं। वह अपनी सरकार पर कई बड़े आरोप लगा चुकी थीं नीतीश सरकार की शक्ति परीक्षण के दिन ही उन्होंने बगावत किया था।

इसे भी पढ़ें: PM Modi से साथ निभाने की 'कीमत' वसूलेंगे नीतीश! JDU ने कहा- विशेष राज्य का दर्जा अगर नहीं मिला तो...

वहीं, पश्चिम बंगाल की रायगंज विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में शनिवार को तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवार कृष्णा कल्याणी ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी और भाजपा प्रत्याशी को 50,000 से अधिक मतों से शिकस्त दी। निर्वाचन आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध आंकड़ों से यह जानकारी मिली। उत्तर दिनाजपुर जिले के रायगंज निर्वाचन क्षेत्र में कल्याणी ने भाजपा उम्मीदवार मानस कुमार घोष को 50,077 मतों के अंतर से हराया। कल्याणी को 86,479 मत मिले, जबकि घोष को 36,402 वोट प्राप्त हुए।

प्रमुख खबरें

PM Modi की West Bengal में बड़ी चेतावनी, 4 May के बाद TMC के हर पाप का होगा हिसाब

लगातार 150 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से गेंदबाजी करना चाहते हैं विजयकुमार वैशाख

Himanta Biswa Sarma का Congress पर बड़ा पलटवार, Pawan Khera को दी जेल भेजने की चेतावनी

Islamabad Talks पर Iran की सफाई, कहा- अमेरिकी मीडिया फैला रहा है झूठ