लड़की को खेत से किडनैप कर ले गए मुंबई, धर्म परिवर्तन कर किया निकाह, फिर हुआ मासूम का सामूहिक बलात्कार

By निधि अविनाश | Jul 02, 2022

उत्तर प्रदेश के गोंडा में लड़की को किडनैप करके मुंबई ले जाया गया और वहां पर जबरदस्ती लड़की का धर्म परिवर्तन करने के बाद उसका निकाह कराया गया। यहीं नहीं निकाह के बाद लड़की का सामूहिक बलात्कार भी हुआ। पीड़ित परिवार ने पुलिस से मदद की गुहार लगाई है जिसके बाद पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म, दलित उत्पीड़न समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराया है। पीड़िता की  शिकायत के मुताबिक, उसके गांव के रहने वाला जावेद मुंबई में नौकरी करता है और वह रोज जावेद से बाद करती थी। जावदे लड़की को हमेशा मुंबई बुलाता रहता था लेकिन वह कभी भी उसके झांसे में नहीं आई। 14 जून को जब वह लड़की शौच के लिए खेत गई तो आरोपी के भाई बहादुर ने उसको बेहोश कर दिया और किडनैप करके मुंबई ले आया।

इसे भी पढ़ें: नाबालिग लड़की के साथ 20-25 लोग रोज करते बलात्कार, माता-पिता और चाचा के देखरेख में होता था गंदा काम

एक कमरे बंद कर लड़की का पहले धर्म परिवर्तन किया गया और बाद में उसका निकाह जावेद से कराया गया। आरोपी समेत दो और लोगों ने मिलकर लड़की का बलात्कार किया। बाद में पकड़े जाने के डर से 23 जून को लड़की को करनैलगंज रेलवे स्टेशन पर छोड़कर भाग गया। पीड़िता को किसी को कुछ भी बताने से मना किया और जान से मारने की धमकी भी दे डाली। पीड़िता ने घर पहुंचकर सारी बाते अपने परिजनों को बताई और पुलिस को शिकायत दर्ज कराई। कोई सुनवाई न होने के कारण पीड़ित परिवार एसपी संतोष कुमेर से मिले जिसके बाद एसपी के आदेश पर चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया और एफआईआर दर्ज किया गया।

प्रमुख खबरें

Election Commission ने AAP को चुनाव प्रचार गीत को संशोधित करने को कहा, पार्टी का पलटवार

Jammu Kashmir : अनंतनाग लोकसभा सीट के एनपीपी प्रत्याशी ने अपने प्रचार के लिए पिता से लिये पैसे

Mumbai में बाल तस्करी गिरोह का भंडाफोड़, चिकित्सक समेत सात आरोपी गिरफ्तार

‘आउटर मणिपुर’ के छह मतदान केंद्रों पर 30 अप्रैल को होगा पुनर्मतदान