कुंभ से भी बड़ा गंगासागर मेला, राष्ट्रीय मेले का दर्जा दिया जाना चाहिए: ममता

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 10, 2025

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बृहस्पतिवार को दावा किया कि गंगासागर मेला ‘कुंभ मेले से भी बड़ा है’ और इसलिए केंद्र सरकार को इसे राष्ट्रीय मेले का दर्जा देना चाहिए।

बनर्जी ने यहां गंगा नदी (हुगली) के तट पर मेले का उद्घाटन करने के बाद कहा, “हम पिछले 10 वर्षों से गंगासागर मेले को राष्ट्रीय मेले का दर्जा दिलाने की नाकाम कोशिश कर रहे हैं।” उन्होंने कहा, “यह कुंभ मेले से कम नहीं बल्कि उससे भी बड़ा है।”

बनर्जी ने कहा कि देश के सभी कोनों से आने वाले तीर्थयात्रियों के लिए मेला स्थल पर विभिन्न भाषाओं में घोषणाएं की जाएंगी। उन्होंने कहा कि कुंभ मेले तक सड़क, हवाई और रेल मार्ग से पहुंचना आसान है, लेकिन कोलकाता से लगभग 130 किलोमीटर दूर स्थित सागर द्वीप तक जाना बहुत कठिन है, क्योंकि तीर्थयात्रियों को रास्ते में नदी को नौका द्वारा पार करना पड़ता है।

प्रमुख खबरें

असम चुनाव में EVM की विश्वसनीयता पर PIL की स्वीकार्यता पर Gauhati HC में सुनवाई

RSS Chief Mohan Bhagwat बोले: भेदभाव न करना ही भारत की धर्मनिरपेक्षता की असली परंपरा

बाढ़ पीड़ितों की अनदेखी कर BJP मना रही PM Modi का जन्मदिन, Akhilesh Yadav ने साधा निशाना

Anbil Mahesh से 18 करोड़ की धोखाधड़ी केस में CCB ने की आठ घंटे पूछताछ