Gangaur Vrat 2023: आज मनाया जा रहा अखंड सौभाग्य का पर्व गणगौर, जानिए पूजन तिथि और महत्व

By अनन्या मिश्रा | Mar 24, 2023

हर वर्ष चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को गणगौर का पर्व मनाया जाता है। इस बार गणगौर का पर्व 24 मार्च को मनाया जा रहा है। नवरात्रि के तीसरे दिन गणगौर की पूजा चैत्र की जाती है। गणगौर की पूजा के दौरान सुहागन और कुंवारी कन्याएं मां पार्वती और भगवान शिव की पूजा कर पति के लंबी उम्र की कामना करती हैं। राजस्थान में इस पर्व की खास रौनक देखने को मिलती है। राजस्थान के अलावा हरियाणा, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश और गुजरात के कुछ इलाकों में भी यह पर्व मनाया जाता है।

गणगौर पर्व में गण का अर्थ शिव और गौर का अर्थ मां पार्वती से है। यह पूजा शिव-पार्वती को समर्पित है। इस दिन महिलाएं मिट्टी से शिव-पार्वती की मूर्तियां बनाती हैं। इस पर्व को गौरी तृतीया के नाम से भी जाना जाता है। मान्यता के अनुसार, मां पार्वती भगवान के साथ सुहागिन महिलाओं को अखंड सौभाग्य का आशीर्वाद देने के लिए धरती पर भ्रमण करती हैं। वहीं महिलाएं परिवार में सुख-समृद्धि और सुहाग की रक्षा की कामना करती हैं।

इसे भी पढ़ें: Chaitra Navratri 2023: नवरात्रि की तीसरे दिन करें मां चंद्रघण्टा की पूजा, मन को मिलेगी अलौकिक शांति

17 दिन मनाया जाता है गणगौर पर्व

राजस्थान में इस पर्व की अलग ही रौनक देखने को मिलती है। वहां पर फाल्गुन माह की पूर्णिमा के दिन से इस पर्व को मनाया जाता है। जो अगले 17 दिनों तक चलता है। इन 17 दिनों में हर रोज मां पार्वती और भगवान शिव की मूर्ति बनाई जाती है। इस दौरान पूजा और गीत भी गाए जाते हैं। वहीं चै्र नवरात्रि के तीसरे दिन महिलाएं सोलह श्रृंगार कर वृत रखती हैं और शाम के समय गणगौर की कथा सुनी जाती है। मान्यता के मुताबिक बड़ी गणगौर के दिन जितने ज्यादा गहने मां पार्वती को अर्पित किए जाते हैं, मां पार्वती की कृपा से घर में उतना ही घन और वैभव बढ़ता है। पूजा के बाद महिलाओं द्वारा यह गहने अपनी सास, ननद, देवरानी या जेठानी को दे दिया जाता है।

गणगौर पूजा तिथि

गणगौर पर्व - 24 मार्च 2023 दिन शुक्रवार

तृतीया तिथि की शुरुआत - 23 मार्च, शाम 6 बजकर 20 मिनट से

तृतीया तिथि का समापन - 24 मार्च, शाम 4 बजकर 59 मिनट पर

उदया तिथि को मानते हुए गणगौर का पर्व 24 मार्च को मनाया जाएगा और इसी दिन चैत्र नवरात्रि का तीसरा दिन है।

ऐसे होती है पूजा

महिलाएं गणगौर के पर्व में भगवान शिव और माता पार्वती की मिट्टी की मूर्तियां बनाती हैं। इसके बाद इनकी दुर्वा और फूलों से पूजा की जाती है। इस पर्व के लिए चैत्र शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि का दिन सबसे खास होता है। यह पूजा महिलाएं अपने पति से छिपा कर करती हैं। इसके अलावा इस पूजा का प्रसाद पति को नहीं दिया जाता है। गणगौर की कथा के अनुसार यह व्रत छिपाकर किया जाता है।

पूजा विधि

गणगौर की पूजा कर महिलाएं कथा सुनती हैं। इस दौरान मैदा, बेसन या आटे में हल्दी मिलाकर गहने बनाए जाते हैं। फिर यह गहने मां पार्वती को अर्पित किए जाते हैं। इसके बाद नदी या सरोवर के पास मूर्ति को पानी पिलाया जाता है और अगले दिन मूर्तियों का विसर्जन किया जाता है। जिस स्थान पर पूजा की जाती है, उसे गणगौर का पीहर और जहां विसर्जन होता है वो जगह ससुराल कहा जाता है।

प्रमुख खबरें

Uttarakhand बिजनेस का भविष्य! Haridwar में जुटे दिग्गज, ONDC और Trader Security पर हुई बड़ी चर्चा

New Zealand में प्रवासी भारतीयों से मिले PM Modi, बोले- भारत संग आपका रिश्ता अटूट है

New Zealand में Modi का जलवा, तिरंगे से रोशन Sky Tower, 4 दशक बाद ऐतिहासिक स्वागत

Bihar CM ने दिया करोड़ों का तोहफा: 98 लाख पेंशनधारियों के खातों में पहुंचे 1424 करोड़, सशक्त होगा समाज