विकास दुबे की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आई सामने, अत्यधिक खून बहने से हुई थी मौत, शरीर में कुल 10 जख्म पाए गए

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 20, 2020

कानपुर। कुख्यात अपराधी विकास दुबे की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में यह पुष्टि हुई है कि उसकी मौत अत्यधिक खून बहने की वजह से हुई। विकास दुबे की पोस्टमार्टम रिपोर्ट सोमवार को सार्वजनिक हुई। इसमें पुष्टि की गयी है कि कुख्यात अपराधी को तीन गोलियां लगी थीं और तीनों ही गोलियां उसके शरीर के आर-पार हो गयीं थीं। विकास कानपुर के निकट पुलिस की गोली से मारा गया था। विकास के शव का पोस्टमार्टम तीन डाक्टरों की टीम ने किया और पूरी प्रक्रिया की वीडियो रिकार्डिंग करायी गयी। एक अधिकारी ने नाम सार्वजनिक नहीं करने की शर्त पर बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक विकास के शरीर में कुल दस जख्म पाये गये। 

इसे भी पढ़ें: विकास दुबे का खजांची जयकांत बाजपेयी गिरफ्तार, गैंगस्टर की काली कमाई के खुलेंगे राज! 

पुलिस की टीम दो और तीन जुलाई की दरमियानी रात्रि को विकास दुबे के यहां दबिश डालने गयी थी। पुलिस पर घात लगाकर हमला किया गया और उस हमले में आठ पुलिसकर्मी मारे गये। पुलिस टीम पर हमले के बाद विकास और उसके साथी घटनास्थल से भाग गये। बाद में उत्तर प्रदेश पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) और कानपुर पुलिस के साथ कथित मुठभेड़़ में विकासमारा गया। एसटीएफ का कहना है कि जिस वाहन से विकास को मध्य प्रदेश के उज्जैन से लाया जा रहा था, भारी बारिश के चलते वह कानपुर शहर के बाहरी हिस्से में पलट गया। विकास ने मौके से भागने की कोशिश की और पुलिस मुठभेड़ में मारा गया।

प्रमुख खबरें

Rahul Gandhi ने युवाओं से की प्रदर्शन जारी रखने की अपील, कहा संविधान की करेंगे रक्षा

क्या आपको सिस्टम या नतीजों पर शक है? 124 पूर्व IAS, IPS अधिकारियों ने जारी किया ओपन लेटर

Ukraine के Zaporizhzhia में रूसी हवाई हमले, बच्चों समेत 12 नागरिकों की मौत

ये प्लेन के टुकड़े नहीं, इसे धमकी समझो, हूतियों ने पाक को दिखाया ट्रेलर