गांगुली और लक्ष्मण ने उठाए कोहली की कप्तानी पर सवाल, बताई हार की असली वजह

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 11, 2019

मैनचेस्टर। पूर्व कप्तान सौरव गांगुली और वीवीएस लक्ष्मण ने कहा कि भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ विश्व कप सेमीफाइनल में महेंद्र सिंह धोनी को सातवें नंबर पर उतारकर भारी गलती की। हार्दिक पंड्या और दिनेश कार्तिक को धोनी से पहले भेजा गया जब भारत के चार विकेट 24 रन पर निकल गए थे। लक्ष्मण ने कहा, ‘‘धोनी को पंड्या से पहले भेजा जाना चाहिये था। यह भारी तकनीकी चूक थी। धोनी को दिनेश कार्तिक से पहले आना चाहिये था। 2011 में वह युवराज सिंह की जगह चौथे नंबर पर आये और विश्व कप जिताया।’’ 

इसे भी पढ़ें: धोनी और जडेजा ने दबाव का बखूबी सामना किया, कुछ भी हो सकता था: बोल्ट

सातवें नंबर पर धोनी को भेजना गलत था।’’ सचिन तेंदुलकर ने कहा, ‘‘सवाल यह है कि ऐसे हालात में क्या आपको अनुभव के आधार पर धोनी को ऊपर नहीं भेजना चाहिये था। आखिर में वह लगातार जडेजा से बात करता रहा और हालात उसके नियंत्रण में थे।’’ उन्होंने कहा,‘‘हार्दिक की जगह धोनी को ऊपर भेजना चाहिये था। कार्तिक को पांचवें नंबर पर भेजना समझ से परे था।’’ गांगुली ने कहा,‘‘चयनकर्ता पिछले डेढ साल में मध्यक्रम का संयोजन नहीं बना सके। हर बार रोहित और विराटपर निर्भर नहीं रह सकते।’’ 

प्रमुख खबरें

Election Commission भेदभाव तो करता है! आम लोगों और VIP Voters के साथ आखिर अलग अलग सलूक क्यों होते हैं?

Gyanesh Kumar से तीखे सवाल क्यों पूछने लगे Modi के हनुमान Chirag Paswan? क्या NDA में भी बढ़ रहे हैं मतभेद?

29 नवंबर को दुनिया देखेगी RSS की ताकत, Centenary Year के तहत सालभर चले अभियान का Delhi में बड़े आयोजन के साथ होगा समापन

घर पर Face Cleanup कैसे करें? Steamer से 5 आसान स्टेप्स में पाएं Parlour जैसा Glow