प्रधानमंत्री की रैली में शामिल होने के बारे में फैसला गांगुली को करना है: भाजपा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 03, 2021

कोलकाता। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के अध्यक्ष सौरव गांगुली के सात मार्च को कोलकाता में होने वाली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली में हिस्सा लेने की अटकलों के बीच भाजपा ने मंगलवार को कहा कि इस बारे में पूर्व क्रिकेटर को फैसला करना है कि वह रैली में शामिल होना चाहते हैं या नहीं। भाजपा के प्रवक्ता शामिक भट्टाचार्य ने कोलकाता में संवाददाताओं से कहा कि भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान अगर कार्यक्रम में हिस्सा लेना चाहते हैं और उनका स्वास्थ्य तथा मौसम संबंधी परिस्थितियां इसकी इजाजत देते हैं तो उनका स्वागत है। 

इसे भी पढ़ें: भाजपा का सवाल, तृणमूल को समर्थन देने वाले तेजस्वी और अन्य नेता बाहरी क्यों नहीं हैं?

गांगुली (48) को 31 जनवरी को अस्पताल से छुट्टी मिली थी। इससे पहले ह्रदय तक जाने वाली धमनियों में अवरोध को दूर करने के लिए उनकी एक और एंजीयोप्लास्टी की गयी थी। सर्जरी के दौरान उन्हें दो और स्टेंट लगाये गये थे। जनवरी के शुरू में गांगुली को दिल का हल्का दौरा पड़ा था और हृदय से संबंधित ट्रिपल वेसेल डिजीज का पता चला था। उस वक्त एक धमनी में स्टेंट लगाया गया था। भट्टाचार्य ने कहा, ‘‘हम जानते हैं कि सौरव फिलहाल आराम कर रहे हैं। अगर वह कार्यक्रम में आने की सोचते हैं और उनका स्वास्थ्य तथा मौसम अनुकूल रहता है तो उनका बहुत स्वागत है। 

प्रमुख खबरें

Mumbai में कैंसर ठीक करने के नाम पर महिला से 69.30 लाख की ठगी, दो बाबाओं पर केस

Allahabad High Court सख्त: यूपी सरकार 3 महीने में तय करे Silence Zone, प्रेशर हॉर्न पर रोक

कर्नाटक में ATS अधिकारी बन 62 वर्षीय किसान को किया Digital Arrest, 1.31 करोड़ ठगे

खैरथल में जमीन विवाद के दौरान रिटायर्ड Subedar की हत्या, पांच आरोपियों पर FIR