Delhi Airport पर लगभग आठ करोड़ रुपये मूल्य का गांजा जब्त; दो यात्री गिरफ्तार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 09, 2026

सीमा-पार से लगभग आठ करोड़ रुपये मूल्य के गांजे की तस्करी के आरोप में यहां अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। सीमा शुल्क विभाग ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने पॉलीथीन के नौ पैकेट में हरे रंग का मादक पदार्थ जब्त किया, जिसके गांजा होने का संदेह है और इसका कुल वजन 7.7 किलोग्राम था। उन्होंने बताया कि आरोपियों ने प्रतिबंधित सामान को एक गुलाबी रंग के ट्रॉली बैग के अंदर कथित तौर पर छिपाकर रखा था।

विभाग ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘जब इसकी जांच की गई तो प्रथम दृष्टया यह पदार्थ गांजा प्रतीत हुआ।’’ विभाग के अनुसार, दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया और 7.77 करोड़ रुपये मूल्य का प्रतिबंधित पदार्थ जब्त किया गया।

प्रमुख खबरें

बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड में भूचाल, मीटिंग के बाद तीन डायरेक्टर्स ने दिया इस्तीफा

PM Modi की West Bengal में बड़ी चेतावनी, 4 May के बाद TMC के हर पाप का होगा हिसाब

लगातार 150 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से गेंदबाजी करना चाहते हैं विजयकुमार वैशाख

Himanta Biswa Sarma का Congress पर बड़ा पलटवार, Pawan Khera को दी जेल भेजने की चेतावनी