छत्तीसगढ़: ट्रक से एक करोड़ रुपए से अधिक का गांजा जब्त, एक गिरफ्तार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 22, 2021

जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले में पुलिस ने एक ट्रक से एक करोड़ रुपए मूल्य का 727.165 किलोग्राम गांजा बरामद किया है। पुलिस ने इस मामले में ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया है। कोंडागांव जिले के पुलिस अधिकारियों ने बुधवार को यहां बताया कि शहर में नाकाबंदी के दौरान पुलिस ने एक ट्रक से 727.165 किलोग्राम गांजा बरामद किया है। गांजे की कीमत एक करोड़ नौ लाख रुपए है। पुलिस ने उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले के निवासी ट्रक चालक बनुनन्द यादव (36) को गिरफ्तार कर लिया है।

इसे भी पढ़ें: मिजोरम में 75 मरीजों में कोविड-19 के तीन स्वरूप पाए गए

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जब ट्रक चालक से इस संबंध में पूछताछ की गई तब उसने बताया कि वह गांजा उत्तर प्रदेश लेकर जा रहा था। उन्होंने बताया कि पुलिस ने ट्रक और गांजा जब्त कर लिया है तथा ट्रक चालक को गिरफ्तार कर उससे पूछताछ की जा रही है।

प्रमुख खबरें

Assam में बाढ़ प्रभावित शिवसागर और चराइदेव के लोगों का एक साल का भूमि कर माफ

Kerala: मुख्यमंत्री वी.डी. सतीशन पर सरकारी हेलीकॉप्टर के इस्तेमाल को लेकर उठे सवाल

Ganeev Kaur ने अकाल तख्त को लिखा पत्र, विधानसभा सत्र में शामिल होने पर मांगा निर्देश

Hamirpur में बीमा के 44 लाख रुपये के लिए पत्नी की हत्या, पति समेत चार गिरफ्तार