कर्स्टन स्वदेश लौटे, पाकिस्तान के सीमित ओवरों के कप्तान के नाम की घोषणा में विलंब

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 05, 2024

 सीमित ओवरों के प्रारूप के लिए पाकिस्तान के मुख्य कोच गैरी कर्स्टन चैम्पियंस कप में पाकिस्तान के खिलाड़ियों की स्थिति का आकलन करने और देश में क्रिकेट की स्थिति पर चयनकर्ताओं तथा बोर्ड अधिकारियों के साथ कई बैठकों के बाद अपने देश दक्षिण अफ्रीका लौट गये।

विकेटकीपर-बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान और शाहीन शाह अफरीदी सीमित ओवर प्रारूप में पाकिस्तान के कप्तानी के दावेदार हैं। बोर्ड के एक करीबी सूत्र ने कहा, ‘‘कर्स्टन और यहां तक कि जेसन गिलेस्पी ने कप्तानी के मुद्दे पर चयन समिति के अन्य लोगों के साथ चर्चा की है, लेकिन इसका फैसला भविष्य और संभावित उम्मीदवारों के व्यवहार और हालिया प्रदर्शन को ध्यान में रखते हुए लिया जाएगा।’’

इस सूत्र ने कहा कि रिजवान पाकिस्तान के सफेद गेंद के कप्तान बनने की दौड़ में सबसे आगे हैं और एक युवा खिलाड़ी टीम का उप कप्तान होगा ताकि टीम प्रबंधन उनके कार्यभार का प्रबंधन कर सके।

प्रमुख खबरें

Hardik Pandya MI Exit? खराब प्रदर्शन के बाद IPL Trade Market में भारी डिमांड, KKR बना सबसे बड़ा दावेदार

Gold Prices में गिरावट: US Inflation और Interest Rates के संकेतों ने बढ़ाई निवेशकों की धड़कन

सऊदी-तुर्की-पाकिस्तान के Makkah Defense Pact पर बोले पूर्व राजनयिक, West Asia में अमेरिका के घटते प्रभाव का संकेत

किसानों को मिलेगी Quality Inputs: कृषि मंत्री Vijay Sinha ने दिए सख्त निर्देश, होगी कड़ी कार्रवाई