दक्षिण दिल्ली में गैस सिलेंडर में विस्फोट, दो व्यक्ति गंभीर रूप से घायल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 28, 2023

दक्षिण दिल्ली के संगम विहार इलाके में एक गैस सिलेंडर में विस्फोट हो जाने से दो व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि यह घटना एक सिलेंडर से दूसरे सिलेंडर में गैस डालने के दौरान हुई। उसने बताया कि जिस मकान में विस्फोट की यह घटना हुई, वह बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

पुलिस ने घटना स्थल पर, दो गैस सिलेंडर और ‘रीफिलिंग’ उपकरण पाए। पुलिस के मुताबिक, यह घटना 25 नवंबर को हुई थी। घटना के सिलसिले में दर्ज प्राथमिकी के अनुसार, ‘‘एक चिंगारी से धमाका हुआ, जिससे दो लोग घायल हो गए और कमरे की छत को भी नुकसान पहुंचा। घायलों को पुलिस ने पीसीआर वाहन से नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। दोनों व्यक्तियों की पहचान जयवीर और अरविंद पांडे के रूप में हुई है।’’ पुलिस ने कहा कि वह पीड़ितों के गंभीर रूप से घायल होने के कारण उनके बयान दर्ज नहीं कर सकी है।

प्रमुख खबरें

Winter Skin Care: बिना मेकअप के पाएं ग्लोइंग स्किन, स्किनिमलिज्म से सर्दियों में निखारें त्वचा

Gemini 3 Pro VS ChatGPT 5.2: 2025 के AI रेस में कौन आगे? आपके लिए बेस्ट चुनाव का विश्लेषण

Pakistan ने चोरी से ईरान को परमाणु...पुतिन-बुश की 24 साल पुरानी सीक्रेट चैट आई सामने

दोस्ती में दरार डालने की कोशिश, पेंटागन ने अरुणाचल पर भारत को चेताया, चीन बुरी तरह बौखलाया