कांग्रेस की सूची में गौरव गोगोई का नाम, अब हिमंत बिस्वा सरमा ने राहुल गांधी से की यह खास अपील

By अंकित सिंह | May 17, 2025

कांग्रेस नेतृत्व और शशि थरूर के बीच तनाव शनिवार को उस समय बढ़ गया जब केंद्र ने पार्टी की सिफारिश को नजरअंदाज कर दिया और पाकिस्तान के साथ संघर्ष पर कूटनीतिक संपर्क के लिए केरल के सांसद को चुन लिया। वरिष्ठ कांग्रेस नेता शशि थरूर विदेश में एक महत्वपूर्ण सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करेंगे, हालांकि इस कार्य के लिए उनकी पार्टी द्वारा नामित लोगों की सूची में उनका नाम नहीं है। पार्टी नेता जयराम रमेश के अनुसार, केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने 16 मई की सुबह कांग्रेस से अनुरोध किया था कि वे पाकिस्तान से उत्पन्न आतंकवाद पर भारत की स्थिति को स्पष्ट करने के लिए विदेश भेजे जा रहे प्रतिनिधिमंडल में शामिल करने के लिए चार नाम सुझाएँ।

इसे भी पढ़ें: Bihar: विजय सिन्हा ने राहुल गांधी को बताया ड्रामेबाज, बोले- अभिनेता बनने की कोशिश में उड़ा रहे संविधान का मजाक

कांग्रेस की ओर से गौरव गोगोई के नाम को शामिल किए जाने का विरोध अब असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने किया है। हिमंत बिस्वा सरमा ने ट्वीट किया कि सूची में नामित सांसदों में से एक (असम से) ने पाकिस्तान में अपने लंबे समय तक रहने से इनकार नहीं किया है - कथित तौर पर दो सप्ताह तक - और विश्वसनीय दस्तावेजों से पता चलता है कि उनकी पत्नी भारत में काम करते हुए पाकिस्तान स्थित एक एनजीओ से वेतन ले रही थी। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय सुरक्षा के हित में और दलगत राजनीति से परे, मैं लोकसभा के नेता राहुल गांधी से आग्रह करता हूं कि इस व्यक्ति को ऐसे संवेदनशील और रणनीतिक काम में शामिल न करें।

प्रमुख खबरें

T20 International में 4788 रन: Smriti Mandhana बनीं दुनिया की नंबर 1 बल्लेबाज

Asian Games: Vidarsa Vinod ने 10m Air Rifle टीम स्पर्धा में जीता Silver Medal

Asian Games Table Tennis: भारतीय पुरुष और महिला टीम ने Indonesia को 3-0 से हराया

Mumbai में Metro निर्माण का बैरिकेड गिरने से 54 वर्षीय बाइक सवार की मौत