असम सरकार पर बरसे गौरव गोगोई, पूछा- क्या होटलों के भाड़े से बाढ़ प्रभावित लोगों की होगी मदद?

By अंकित सिंह | Jun 23, 2022

असम इस वक्त भयंकर बाढ़ की चपेट में है। इस बाढ़ से लगभग असम के 32 जिलों के 55 लाख लोग प्रभावित हैं। हालांकि असम इस बार एक और कारण से सुर्खियों में है। दरअसल, महाराष्ट्र में हो रही राजनीतिक उठापटक का केंद्र असम का गुवाहाटी बन गया है। दरअसल, शिवसेना के बागी विधायक गुवाहाटी के होटल में ठहरे हुए हैं। विपक्ष इसे भाजपा की साजिश बता रहा है। इसी कड़ी में गौरव गोगोई ने एक बार फिर से भाजपा और केंद्र तथा प्रदेश सरकार पर जबरदस्त तरीके से निशाना साधा है। गौरव गोगोई ने कहा कि असम बाढ़ की चपेट में है और भाजपा के लोग राजनीति में व्यस्त हैं। उन्होंने इसके लिए असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा पर भी निशाना साधा।

इसे भी पढ़ें: बाढ़ से बेहाल शहर-शहर! असम में एक दिन में 12 लोगों की मौत, 55 लाख लोग प्रभावित, ब्रह्मपुत्र का जलस्तर बढ़ा

इससे पहले कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई ने कहा था कि महाराष्ट्र के (बागी) विधायकों की निगरानी के लिए सरकारी संसाधानों का स्थानांतरण बाढ़ के मद्देनजर निर्दयी और नृशंस है। उन्होंने ट्वीट किया कि जबतक भाजपा की विदाई नहीं होती, भारतीय लोगों की दुर्दशा जारी रहेगी। आपको बता दें कि असम में बाढ़ की स्थिति बुधवार को भी बेहद गंभीर बनी रही। अधिकारियों ने बताया कि बाढ़ से राज्य में 12 और व्यक्तियों की मौत हो गई है जबकि 32 जिलों में 55 लाख लोग इससे प्रभावित हैं। अधिकारियों ने बताया कि राज्य की दो प्रमुख नदियों ब्रह्मपुत्र और बराक का जलस्तर लगातार बढ़ने से नये इलाकों में बाढ़ का पानी भरने लगा है। उन्होंने बताया कि होजाई में चार लोगों की मौत हुई है जबकि बारपेटा और नलबाड़ी में तीन-तीन और कामरुप जिले में दो लोगों की मौत हुई है। उन्होंने बताया कि राज्य में बाढ़ और भूस्खलन से अभी तक 101 लोगों की मौत हुई है। अधिकारियों ने बताया कि बराक घाटी के तीन जिलों... कछार, करीमगंज और हैलीकांडी में हालत अभी भी गंभीर है।

प्रमुख खबरें

Ajit Doval और Wang Yi सीमा विवाद के राजनीतिक समाधान पर सहमत, LAC शांति पर दिया जोर

Mohan Bhagwat के न्यूयॉर्क दौरे का मेयर ने किया विरोध, Madison Square Garden में है सभा

Budaun में आंबेडकर प्रतिमा विवाद पर भारी पथराव, 7 Policeकर्मी घायल

NCST ने Kishtwar में नाबालिग दुष्कर्म मामले पर लिया संज्ञान, 5 दिन में मांगा जवाब