पत्नी Akanksha के Divorce ऐलान के बाद Gaurav Khanna का पहला पोस्ट, #LoveYourself लिखकर कही दिल की बात?

By एकता | Jun 30, 2026

मशहूर टीवी शो लॉक अप सीजन 2 के पहले ही एपिसोड में एक्ट्रेस आकांक्षा चमोला ने एक बहुत बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि वह और उनके पति व मशहूर एक्टर गौरव खन्ना अब तलाक लेने जा रहे हैं। शो के तीसरे एपिसोड में आकांक्षा काफी भावुक हो गईं और उन्होंने कहा कि इस तरह एक बड़े मंच पर अपनी निजी जिंदगी के बारे में बताना उनके लिए बहुत दुखद था।

इसे भी पढ़ें: Isha Malviya की फोटो ने मचाया तहलका, किस Mystery Man पर आया एक्ट्रेस का दिल?

क्यों अलग हो रहे हैं आकांक्षा और गौरव?

शो के दौरान आकांक्षा ने बताया, "मैं और गौरव तलाक ले रहे हैं। हम पिछले एक साल से अलग रह रहे हैं और यह बात अब तक किसी को पता नहीं थी।" उन्होंने साफ किया कि उनके बीच कोई दुश्मनी या झगड़ा नहीं है और वे आज भी बात करते हैं। अलग होने की वजह बताते हुए उन्होंने कहा कि दोनों की सोच और भविष्य के सपने अलग-अलग हैं।

आकांक्षा ने आगे खुलकर बताया, "गौरव अब बच्चे चाहते हैं, लेकिन मैं उन्हें बच्चा नहीं दे सकती। मुझमें मां बनने की कोई इच्छा नहीं है और यह बात मैंने उन्हें बहुत पहले ही बता दी थी।" उन्होंने कहा कि ज्यादातर लोग परिवार को आगे बढ़ाने के लिए ही शादी करते हैं और गौरव अपनी जगह बिल्कुल सही हैं। बिग बॉस के बाद उन्हें अहसास हुआ कि गौरव बच्चा चाहते हैं और वह इसके लिए तैयार नहीं हैं, इसलिए उन्होंने गौरव को इस मुश्किल स्थिति में न रखने का फैसला किया और दोनों ने अलग होने की राह चुनी।

इसे भी पढ़ें: Bhai Tera Star Hai का पहला पोस्टर रिलीज, आते ही Social Media पर छाया Raghav Juyal का लुक

2016 में हुई थी शादी

आपको बता दें कि गौरव खन्ना और आकांक्षा चमोला की शादी 24 नवंबर 2016 को हुई थी। दोनों की शादी गौरव के होमटाउन कानपुर में बड़े ही धूमधाम से तीन दिनों तक चले एक भव्य समारोह में हुई थी।

प्रमुख खबरें

Jemimah Rodrigues की जगह Pratika Rawal की एंट्री, Asia Cup से पहले Indian Womens Team में हुआ बड़ा बदलाव

Electronics Export में 57% की रिकॉर्ड उछाल, लेकिन China और Taiwan पर निर्भरता अब भी बड़ी Challenge

Ferran Torres छोड़ेंगे Barcelona: PSG के साथ 50 Million Euro के बड़े Transfer सौदे पर लगी मुहर

Manchester United नहीं करेगा 100 Million का मेगा सौदा, कोच Michael Carrick ने Transfer Strategy पर तोड़ी चुप्पी