US में रिश्वतखोरी के आरोप, Gautam Adani और SEC में Settlement, बिना गुनाह कबूले देंगे करोड़ों का जुर्माना

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 15, 2026

अमेरिकी प्रतिभूति एवं विनिमय आयोग ने भारतीय उद्योगपति गौतम अदाणी और उनके भतीजे सागर अदाणी के जुर्माना देने पर राजी होने के बाद उनसे जुड़े मुकदमे का निपटारा करने पर सहमति जताई है। अदालत के बृहस्पतिवार को जारी दस्तावेजों से यह जानकारी मिली। मामले के अनुसार अमेरिकी अभियोजकों का आरोप है कि गौतम अदाणी और अन्य ने भारतीय अधिकारियों को सौर ऊर्जा अनुबंध पाने के लिए रिश्वत देने की साजिश रची और अमेरिकी निवेशकों से इसे छिपाया।

एसईसी ने उस समय कहा था कि ये कार्रवाइयां अमेरिकी प्रतिभूति कानूनों के धोखाधड़ी-रोधी प्रावधानों का उल्लंघन करती हैं। अमेरिकी अदालत की ओर से जारी दस्तावेजों के अनुसार, गौतम अदाणी ने छह लाख अमेरिकी डॉलर का जुर्माना जबकि उनके भतीजे सागर अदाणी ने 1.2 करोड़ अमेरिकी डॉलर का जुर्माना भरने पर सहमति जतायी है।

प्रस्तावित समझौते में किसी भी प्रकार के अपराध की स्वीकारोक्ति शामिल नहीं है। अदाणी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड ने उस समय आरोपों को खारिज करते हुए उन्हें निराधार बताया था। बृहस्पतिवार को गौतम तथा सागर के वकीलों को भेजे गए संदेशों का कोई जवाब नहीं मिला।

प्रमुख खबरें

AISA ने CJP के 5 सितंबर Delhi March को दिया समर्थन, छात्रों के लिए न्याय की मांग

ट्रोलिंग के बाद GIVA ने हटाया Kriti Sanon का राखी ऐड! एक्ट्रेस के कपड़ों पर कंगना रनौत ने भी साधा था निशाना

AISA ने कॉजपा के 5 सितंबर के Delhi March का समर्थन किया, छात्रों पर केस वापस लेने की मांग

अच्छे दिन हुए महंगे: Congress ने Modi सरकार पर साधा निशाना, पूछा- कैसे चलेगा घर?