By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 10, 2022
गौतमबुद्ध नगर जिले के बिसरख थाना क्षेत्र निवासी उद्यमी पति-पत्नी ने कर्ज से परेशान होकर कथित रूप से आत्महत्या कर ली है। पुलिस ने बृहस्पतिवार को बताया कि बिसरख थाना क्षेत्र में स्थित ‘फ्यूजन होम्स सोसायटी’ में रहने वाले लोहा उद्यमी दीपक गुप्ता (60) और उनकी पत्नी मृदुला गुप्ता (59) ने अपने घर में आत्महत्या कर ली है। बिसरख थाना के प्रभारी निरीक्षक उमेश बहादुर सिंह ने बताया कि मृतकों के परिजनों से सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस को मृदुला का शव बिस्तर पर पड़ा हुआ और दीपक का शव फांसी के फंदे से लटकता हुआ मिला।