टीम इंडिया की जीत के बाद बच्चों की तरह कूदने लगे हेड कोच गौतम गंभीर, मोर्ने मोर्कल ने गोद में उठा लिया

By Kusum | Aug 05, 2025

ओवल में भारत की बेहतरीन जीत के बाद हर किसी के चेहरे पर खुशी थी। पांचवें दिन की सुबह भारतीय गेंदबाज इंग्लैंड को 35 रन बनाने से रोकने और चार विकेट चटकाने के इरादे से मैदान पर उतरे। जल्द ही सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा ने माहौल बदला और भारत को 6 रन से ऐतिहासिक जीत दिला दी।

मैदान पर खुशी की लहर दौड़ गई। खिलाड़ियों ने एक-दूसरे को गले से लगाया लिया तो इंडियन ड्रेसिंग रूम में भी जश्न का माहौल था। बीसीसीआई के सोशल मीडिया हैंडल पर सेलिब्रेशन का वीडियो शेयर किया गया है। वीडियो में सबकुछ समेटा हुआ है। तनाव, खुशी, पीड़ा, निराशा और आखिर में जश्न... टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर किसी बच्चे की तरह कूद रहे हैं।

वायरल हो रहे इस वीडियो में सन्नाटा है। डर है, छटपटाहट है। जीत की बेसब्री है और है खूब सारा इमोशन। सिर्फ गौतम गंभीर ही बच्चों की तरह जश्न नहीं मना रहे थे बल्कि भारत के सहायक कोच रयान टेन डोइशेट भी उछल रहे थे। बॉलिंग कोच मोर्ने मोर्कल ने तो गंभीर को गोद में उठा लिया। भारत के फिजियो एड्रियन ले रॉक्स स्थिर खड़े नहीं रह सके। आखिरकार, वे सभी एक-दूसरे से गले मिले। 

प्रमुख खबरें

Jaipal Malviya ने विश्व चैंपियनशिप में जीता सिल्वर, भारत को मिला पहला Olympic Quota

TRAI ने सैटेलाइट संचार नेटवर्क के लिए अलग लाइसेंस व्यवस्था की सिफारिश की

यूक्रेनी अभिनेता Armen Atayan को Mumbai Sessions Court से मिली जमानत

भारत के Renewable Energy क्षेत्र में 2030 तक 220 अरब डॉलर निवेश की उम्मीद, प्रल्हाद जोशी ने दी जानकारी