Gautam Gambhir का बयान, IPL 2026 के बाद शुरू होगी 2027 वनडे वर्ल्ड कप की तैयारी

By Kusum | Mar 10, 2026

भारतीय क्रिकेट टीम के हेड कोच गौतम गंभीर ने कहा कि आईपीएल 2026 सीजन के आखिर तक भारत के पास वनडे वर्ल्ड कप 2027 की योजना तैयार हो जाएगी। गंभीर का ये बयान उस दिन के बाद आया जब टीम इंडिया ने रविवार को न्यूजीलैंड को हराकर आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 का खिताब जीत लिया।

वहीं गंभीर ने बताया कि साउथ अफ्रीका, नामीबिया और जिम्बाब्वे में आयोजित होने वाले वर्ल्ड कप में कई उछाल भरी पिचें देखने को मिल सकती हैं। इसलिए टीम मैनजमेंट इन परिस्थितियों में अच्छा परफॉर्मेंस करने वाले खिलाड़ियों की पहचान करने और आईपीएल 2026 सीजन के अंत तक अपनी योजना और रणनीति को अंतिम रूप देने का काम करेगा। 

गौतम गंभीर ने बताया कि, आईपीएल खत्म होने के बाद 2027 वर्ल्ड कप की योजना शुरू होगी। 2026 आईपीएल और विश्व कप के बीच 25 से 30 वनडे मैच हैं। आजकल इस फॉर्मेट के मैच ज्यादा नहीं खेले जाते। जितनी जल्दी हम योजना बनाना शुरू करेंगे, उतना ही हमारे लिए बेहतर होगा। 

गंभीर ने आगे कहा कि, साउथ अफ्रीका क्रिकेट खेलने के लिए आसान जगह नहीं है। हमें टीम कॉम्बिनेशन पर काम करना होगा। उन खिलाड़ियों को चुनना होगा जो वहां की परिस्थितियों से परिचित हों। चयनकर्ता और कोच ये काम करेंगे। 2026 आईपीएल खत्म होने के बाद भारत के पास 2027 वनडे वर्ल्ड कप के लिए एक ब्लूप्रिंट तैयार होगा।

प्रमुख खबरें

Nepal Flood से बाल-बाल बचे Raipur के पांच दोस्त, चाय के लिए रुकने से टला बड़ा हादसा

Nepal Floods में मरने वालों का आंकड़ा 675 पहुंचा, 2400 लापता लोगों की तलाश जारी

Indus Waters Treaty पर बोले Ishaq Dar, पाकिस्तान का पानी रोका तो परिणाम होंगे गंभीर

Yogi Adityanath ने Gorakhpur में विपक्ष पर साधा निशाना, कहा- विकास विरोधी बांट रहे समाज