Kanjhawala case पर बोले गौतम गंभीर, ये नृशंस हत्या है, दोषियों के खिलाफ हो सख्त सजा

By अंकित सिंह | Jan 02, 2023

दिल्ली के कंझावला इलाके में रविवार को एक दिल दहलाने वाली घटना हुई थी। एक लड़की को कार से टक्कर मारने के बाद उसे लगभग 12 किलोमीटर तक घसीटा किया था। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। दूसरी ओर इसको लेकर राजनीतिक बाल पलटवार भी हो रहा है। इन सब के बीच भाजपा सांसद और पूर्व क्रिकेटर गौतम गंभीर का भी इस मामले पर रिएक्शन आया है। गौतम गंभीर ने साफ तौर पर कहा है कि यह एक cold-blooded मर्डर है और हत्यारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होना चाहिए। अपने ट्वीट में गौतम गंभीर ने लिखा के विजुअल्स काफी परेशान करने वाले हैं। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि पीड़िता के पीछे की स्किन पूरी तरह से छिल गई है। 

इसे भी पढ़ें: दिल्ली में हैवानियत की इंतहा करने वाले आरोपी तीन दिन की पुलिस रिमांड पर

वहीं, इस घटना पर दिल्ली के स्पेशल CP लॉ एंड ऑर्डर सागर प्रीत हुड्डा ने कहा कि पुलिस ने विभिन्न धाराओं में केस दर्ज़ किया है। अभी तक 5 अभियुक्तों को गिरफ़्तार किया है। उन्होंने कहा कि मामलें में फॉरेंसिक टीम की मदद ली जा रही है। जांच के लिए टीमें गठित कर दी गई है। पुलिस लगातार पीड़िता के परिवार के संपर्क में है। उन्होंने बताया कि अभियुक्तों को 3 दिन के रिमांड में लिया गया है। पुलिस जल्द से जल्द जांच पूरी करके चार्ज शीट दाखिल करेगी। सारे सबूत इकट्ठा करके अभियुक्तों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाई जाएगी। आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना के घर के बाहर प्रदर्शन किया।

प्रमुख खबरें

IIT Indore अध्ययन: विरोध स्थलों की दूरी और पहुंच तय करती है लोकतांत्रिक प्रदर्शनों का असर

Jayant Chaudhary ने Delhi में जारी प्रदर्शनों पर उठाया सवाल, पुलिस सुरक्षा का किया बचाव

राजस्थान में कथित पुलिस ज्यादती के खिलाफ कॉजपा 10 दिन में करेगी बड़ा आंदोलन

MP Voter List: मतदाता बनने के लिए उमड़े युवा, Form 6 के मिले 4 लाख से अधिक आवेदन