विराट कोहली के साथ रिश्तों पर बोले गौतम गंभीर, यह टीआरपी के लिये अच्छा, हम भारत और 140 करोड़...

By अंकित सिंह | Jul 22, 2024

भारतीय क्रिकेट टीम (आईसीटी) के मुख्य कोच के रूप में कार्यभार संभालने के बाद गौतम गंभीर ने अपनी पहली प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया। इसमें सबसे ज्यादा चर्चा विराट कोहली के साथ गंभीर के रिश्तों को लेकर रही। इसका बड़ा कारण यह है कि गंभीर और कोहली अच्छे दोस्त नहीं रहे और यह आईपीएल में दोनों के बीच कई बार टकराव से स्पष्ट है। गंभीर से विराट कोहली के साथ उनके संबंधों के बारे में पूछा गया, इस पर उन्होंने कहा कि कोहली के साथ उनका बहुचर्चित रिश्ता टीआरपी के लिये नहीं बल्कि उन दोनों के बीच है और आने वाले समय में दोनों एक लक्ष्य के लिये ही काम करने वाले हैं।

इसे भी पढ़ें: एमएस धोनी और रिजवान की तुलना पर पाकिस्तानी इन्फ्लुएंसर को हरभजन सिंह ने लताड़ा, जानें क्या कहा?

उन्होंने कहा, "मैं मैदान के बाहर (कोहली के साथ) बहुत अच्छे रिश्ते साझा करता हूं और हम ऐसा करना जारी रखेंगे। लेकिन हां, इसे और अधिक सार्वजनिक करने के लिए कि मैं किस तरह का रिश्ता साझा करता हूं, मुझे लगता है कि यह दो व्यक्तियों के बीच है। इस बीच, गंभीर ने श्रीलंका दौरे के लिए भारत के सपोर्ट स्टाफ की भी पुष्टि की। गंभीर जहां कोचिंग स्टाफ के प्रमुख होंगे, वहीं अभिषेक नायर टीम के सहायक कोच होंगे। साईराज बहुतुले अंतरिम गेंदबाजी कोच के रूप में यात्रा करेंगे। टी दिलीप टीम के फील्डिंग कोच बने रहेंगे और रयान टेन डोशेट कोलंबो में टीम से जुड़ने वाले हैं।

प्रमुख खबरें

India आने वालों के लिए बड़ा अपडेट, Airport पर Entry के लिए e-Arrival Card होगा अनिवार्य

Maharashtra Assembly की सुरक्षा में बड़ी सेंध, Fake Pass रैकेट का पर्दाफाश, मंत्रालय के कर्मचारी भी शामिल

US-Israel Iran War Day 28 Updates: ईरान युद्ध पर आज सुरक्षा परिषद की अहम बैठक, हाईफा पोर्ट के पास ड्रोन अटैक

Tamilnadu Profile: जब Madras का नाम बदलकर हुआ Tamil Nadu, हजारों साल पुराना है इतिहास