Sisodia की गिरफ्तारी पर गौतम गंभीर का तंज, बोले- यह भारत में पहली बार होगा जब कोई शिक्षा मंत्री तिहाड़ जेल जाएगा

By अंकित सिंह | Feb 28, 2023

दिल्ली शराब घोटाले में उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की गिरफ्तारी के बाद सियासत जारी है। भाजपा जबरदस्त तरीके से आम आदमी पार्टी पर हमलावर है। भाजपा सांसद गौतम गंभीर ने एक बार फिर से आप पर निशाना साधा है। भाजपा सांसद ने कहा कि यह ओपन एंड शट केस था। उन्हें वह मिलना चाहिए जिसके वे हकदार हैं। उन्होंने कहा कि यह भारत में पहली बार है कि कोई शिक्षा मंत्री तिहाड़ जेल जाएगा, वह भी शराब घोटाला मामले में। गंभीर ने दावा किया कि यह नीति पैसे के दोहन के लिए बनाई गई थी ताकि वे खालिस्तानी की मदद से चुनाव लड़ सकें। 

इसे भी पढ़ें: सिसोदिया ने सिर्फ सरकारी खजाने को ही नहीं बल्कि जन विश्वास को भी बड़ा धक्का पहुँचाया है

दूसरी ओर मनीष सिसोदिया ने आबकारी नीति मामले में जमानत के लिए मंगलवार को उच्चतम न्यायालय का रुख किया। प्रधान न्यायाधीश डी. वाई. चंद्रचूड़ की अध्यक्षता वाली एक पीठ ने सिसोदिया की ओर से पेश हुए वरिष्ठ अधिवक्ता ए. एम. सिंघवी द्वारा दाखिल प्रतिवेदन पर गौर करते हुए कहा कि वह जमानत याचिका पर दोपहर तीन बजकर 50 मिनट पर सुनवाई करेगी। आबकारी नीति में कथित भ्रष्टाचार को लेकर गिरफ्तार सिसोदिया को यहां एक विशेष अदालत ने सोमवार को पांच दिन के लिए केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) की हिरासत में भेज दिया था।

प्रमुख खबरें

Rajasthan Municipal Election Result: 4179 वार्ड जीतकर BJP आगे, 4 नगर निगमों में स्पष्ट बहुमत

Afghanistan में Mujahideen ने पकड़ा, Kerala की महिला Travel Vlogger Backpacker Arunima का दावा

बारां नगर परिषद में AAP का परचम, 60 में से 31 सीटें जीतकर तोड़ा कांग्रेस का 15 साल का राज

HFCL का बड़ा फैसला, क्षमता विस्तार के लिए Capex बढ़ाकर 1800 करोड़ रुपये किया