IND vs ENG: इस दिन गौतम गंभीर टीम इंडिया से जुड़ेंगे, फैमिली इमर्जेंसी के कारण से लौटे थे स्वेदश

By Kusum | Jun 16, 2025

परिवार में आपात स्थिति के कारण पिछले सप्ताह स्वदेश लौटने वाले भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर मंगलवार को टीम इंडिया से जुड़ने वाले हैं। 20 जून से लीड्स में इंग्लैंड के खिलाफ शुरू होने वाली पांच मैचों की टेस्ट सीरीज से पहले 17 जून को वह भारतीय दल से जुड़ेंगे। 

भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज ने बेकेनहैम में भारत और भारत ए के बीच बंद स्टेडियम में खेले गए इंट्रा-स्क्वाड मैच में हिस्सा नहीं लिया था। उनकी गैरमौजूदगी में सहायक कोच रेयान टेन डोएशे, बल्लेबाजी कोच सीतांशु कोटक और गेंदबाजी कोच मोर्ने मोर्कल ने पांच मैचों की इस सीरीज से पहले टीम की तैयारियों पर नजर रखी थी। 

शुभमन गिल की अगुवाई में भारतीय टेस्ट टीम 2007 के बाद से इंग्लैंड में अपनी पहली सीरीज जीतने की तलाश में है। फिलहाल, भारत और इंग्लैंड के बीच 5 टेस्ट मैच की सीरीज का पहला मैच लीड्स में 20 जून से 24 जून तक खेला जाएगा। 

प्रमुख खबरें

Explained- US Visa Fee Hike | ट्रंप प्रशासन का H-1B वीज़ा फ़ीस $1,00,000 करने का प्रस्ताव: भारतीय पेशेवरों पर क्या होगा असर?

Women Empowerment In Defense | देश में पहली बार... NSG में महिला कर्मियों के लिए ‘कमांडो कन्वर्जन कोर्स’ की शुरुआत

Rahul Gandhi ने Devendra Fadnavis को लिखा पत्र, आदिवासी छात्रों की मांग उठाई

Karnataka में IPC करेगी ₹83,480 करोड़ का निवेश, बनेगा Data Centre