सुनील गावस्कर के इस बयान से भड़के जॉनी बेयरस्टो, कहा- कभी भी फोन पर कर सकते हैं चर्चा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 27, 2021

पुणे।  इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाज जॉनी बेयरस्टो टेस्ट श्रृंखला के दौरान उनके ‘ इरादे’ पर सवाल उठाने वाले सुनील गावस्कर की टिप्पणी पर कहा कि पूर्व भारतीय दिग्गज उन्हें फोनकर सबसे लंबे प्रारूप में खेलने के लिए उनकी ‘इच्छाशक्ति’ के बारे में चर्चा कर सकते है। बेयरस्टो भारत के खिलाफ टेस्ट श्रृंखला की चार पारियों में तीन में खाता खोलने में नाकाम रहे थे जबकि एक पारी में उन्होंने 28 रन बनाये थे। इंग्लैंड ने इस श्रृखला को 1-3 से गंवाया था। गावस्कर ने टेस्ट में उनकी बल्लेबाजी देखकर कहा था कि ऐसा लग रहा कि वह खेलने के ‘इच्छुक नहीं’ है। भारत और इंग्लैंड के बीच यहां शुक्रवार को खेले गये दूसरे एकदिवसीय के बाद जब बेयरस्टो से गावस्कर की टिप्पणियों के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, ‘‘ हाँ, वह फोन कर के टेस्ट क्रिकेट में अच्छा करने और इसका लुत्फ उठाने के बारे में मुझ से पूछ सकते है।’’ इस 31 साल के खिलाड़ी ने शुक्रवार को 112 गेंद में 124 रन की पारी खेली जिससे इंग्लैंड ने भारत द्वारा मिले 337 रन के लक्ष्य को बौना साबित कर दिया और 39 गेंद शेष रहते हुए छह विकेट से जीत दर्ज की।

प्रमुख खबरें

Assam की Nagaon Lok Sabha seat पर उपचुनाव के लिए वोटिंग जारी, 15 प्रत्याशी मैदान में

Congress नेतृत्व की चेतावनी दरकिनार कर Harish Rawat ने जसपुर से निकाली जनसंवाद यात्रा

Maharashtra विधान परिषद चुनाव: Mahayuti और MVA में सीटों पर बढ़ी तकरार

Delhi Police की पत्रकारों को सलाह, प्रदर्शन कवरेज के समय वैध ID कार्ड साथ रखें