शीर्ष वरीय गायत्री और सतीश जूनियर बैडमिंटन टूर्नामेंट से हुए बाहर

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 26, 2019

चेन्नई। शीर्ष वरीय पी गायत्री गोपीचंद शनिवार को यहां सेमीफाइनल में दिल्ली की आशी रावत से हारकर योनेक्स सनराइज अखिल भारतीय जूनियर रैंकिंग बैडमिंटन टूर्नामेंट से बाहर हो गयीं। तमिलनाडु को भी करारा झटका लगा, जब चौथे वरीय सतीश कुमार मणिपुर के दूसरे वरीय मैसनाम मेराबा से पराजित हो गये। मेराबा ने 50 मिनट तक चले मुकाबले में सतीश को 21-13 21-11 से मात दी। 

भारतीय कोच पुलेला गोपीचंद की बेटी गायत्री को आशी ने 21-15, 21-7 से हराया। अब आशी का सामना तमिलनाडु की अक्षय अरूमुघम और समिया इमाद फारूखी के बीच होने वाले मुकाबले की विजेता से होगा। 

प्रमुख खबरें

Asian Games Squash: Anahat Singh और अभय सिंह फाइनल में हारे, भारत को मिला रजत

NTA के नए दफ्तर में तैनात होंगे CISF जवान, NEET विवाद के बाद सुरक्षा कड़ी

Daughters Day पर Kriti Sanon ने उठाई महिलाओं की सुरक्षा की मांग, Instagram पर लिखी खास बात

RAF Fairford के पास विस्फोटक के संदेह में कई लोग हिरासत में, खाली कराए गए घर