Rajasthan: 100 यूनिट बिजली फ्री देगी गहलोत सरकार, भाजपा बोली- पीएम मोदी की रैली के बाद दबाव में थे CM

By अंकित सिंह | Jun 01, 2023

राजस्थान में इस साल विधानसभा के चुनाव होने है। इन सब के बीच राजस्थान में गहलोत सरकार ने बड़ा ऐलान करते हुए 100 यूनिट मुफ्त बिजली देने की बात कही है। हालांकि, इसको लेकर राज्य में राजनीति भी शुरू हो गई है। विपक्षी भाजपा ने साफ तौर पर कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अजमेर में रैली के बाद मुख्यमंत्री अशोक गहलोत दबाव में थे इसलिए उन्होंने यह घोषणा की है। माना जा रहा है कि कर्नाटक में मिली सफलता से उत्साहित कांग्रेस ने राजस्थान में यह दांव खेला है। 

इसे भी पढ़ें: Gehlot-Pilot के सुलह पर भाजपा का तंज, राज्यवर्धन राठौर बोले- जनता उनके कुशासन से परेशान, उनका जाना तय

गहलोत ने क्या कहा था

गहलोत ने कहा कि महंगाई राहत शिविरों के अवलोकन व जनता से बात करने पर फीडबैक आया कि बिजली बिलों में मिलने वाली स्लैबवार छूट में थोड़ा बदलाव किया जाए। जनता से फीडबैक मिला जिसके आधार पर बड़ा फैसला किया है। उन्होंने कहा कि 100 यूनिट प्रतिमाह तक बिजली उपभोग वालों का बिजली बिल शून्य होगा। गहलोत ने कहा कि 100 यूनिट प्रतिमाह से ज्यादा उपभोग करने वाले वर्ग के परिवारों को भी पहले 100 यूनिट बिजली फ्री दी जाएगी यानी कितना भी बिल क्यों ना आए, पहले 100 यूनिट का कोई भी विद्युत शुल्क नहीं देना होगा। 

प्रमुख खबरें

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर

MP में OBC आरक्षण 14 फीसदी होने पर BJP ने कमलनाथ सरकार को घेरा