गहलोत का अधिकारियों को निर्देश, कोई पात्र परिवार पीडीएस के लाभ से वंचित नहीं रहे

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 15, 2021

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि सामाजिक सुरक्षा के तहत हर पात्र परिवार को पारदर्शिता के साथ सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) के समस्त लाभ उपलब्ध कराना राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि इस दिशा में पात्र परिवारों को जन आधार कार्ड प्रदान करने, राशन कार्ड के साथ मिलान करने तथा त्रुटियां दुरूस्त करने के काम को अभियान के रूप में पूरा किया जाए। इससे पात्र लोगों को राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा के साथ-साथ सार्वजनिक वितरण प्रणाली की अन्य योजनाओं का शत-प्रतिशत लाभ मिल सकेगा।

प्रमुख खबरें

Rahul Gandhi ने युवाओं से की प्रदर्शन जारी रखने की अपील, कहा संविधान की करेंगे रक्षा

क्या आपको सिस्टम या नतीजों पर शक है? 124 पूर्व IAS, IPS अधिकारियों ने जारी किया ओपन लेटर

Ukraine के Zaporizhzhia में रूसी हवाई हमले, बच्चों समेत 12 नागरिकों की मौत

ये प्लेन के टुकड़े नहीं, इसे धमकी समझो, हूतियों ने पाक को दिखाया ट्रेलर