गहलोत बोले- देश में आज दो ही लोग राज कर रहे है, सिर्फ दो चेहरे है...मोदी और अमित शाह

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 03, 2022

जयपुर। गृह मंत्री अमित शाह द्वारा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के लिए कथि तौर पर इस्तेमाल किए गये शब्दों के बारे मेघालय के राज्यपाल सत्यपाल मलिक के दावे पर प्रतिक्रिया जताते हुए राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सोमवार को कहा कि यह उनके बीच एक तरह की आपसी सहमति (अंडरस्टेंडिंग) है। गहलोत ने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘मुझे नहीं लगता कि अमित शाह प्रधानमंत्री के लिए ऐसी का इस्तेमाल कर सकते हैं। देश में आज दो ही लोग राज कर रहे हैं। सिर्फ दो चेहरे है .. मोदी और अमित शाह.. अगर उन्होंने इस तरह के शब्द बोले हैं तो यह एक तरह की आपसी सहमति (अंडरस्टेंडिंग) है।’’ 

इसे भी पढ़ें: अभिषेक बनर्जी का दावा, त्रिपुरा में भाजपा और माकपा के विधायक टीएमसी के संपर्क में हैं

 एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी की राजस्थान में राजनीतिक अवसर तलाशने पर गहलोत ने कहा कि वह भाजपा के ‘‘साझेदार’’ थे और वह जो भी बोलेंगे भाजपा के खाते में जायेगा। जयपुर के पिंकसिटी प्रेस क्लब में एक कार्यक्रम में गहलोत ने कहा कि ‘‘जनता उन्हें समझ चुकी है। वह भाजपा के साझेदार है।’’ गहलोत ने कहा कि लोगों को देश में कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा हिंदू और हिंदुत्ववादी के मुद्दे पर शुरू की गई बहस को समझने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि धर्म के आधार पर राष्ट्र का निर्माण अधिक समय तक नहीं चलता। उन्होंने कहा, ‘‘हमारे पास पाकिस्तान का उदाहरण है, जो धर्म के आधार पर बनाया गया था, लेकिन बाद में इसे दो राष्ट्रों में विभाजित कर दिया गया था।’’ उन्होंने कहा, ‘‘जो लोग हिन्दू राष्ट्र की बात कर रहे हैं, वे सिर्फ लोगों को गुमराह कर रहे हैं। वे सत्ता में आने में सफल रहे हैं लेकिन लोगों को फैसला करना होगा कि सच के साथ कौन है।’’ उन्होंने कहा कि भाजपा हमेशा कांग्रेस में नंबर एक पर हमला करती है ताकि पूरी पार्टी को गिराया जा सके लेकिन जो कांग्रेस मुक्त भारत की बात करते हैं वो स्वयं ‘मुक्त’ हो जायेंगे और कांग्रेस बनी रहेगी।

प्रमुख खबरें

Gayatri Devi Death Anniversary: जब Indira Gandhi ने राजमाता को कहा शीशे की गुड़िया, तिहाड़ जेल तक पहुंची थी रंजिश

Ishwar Chandra Vidyasagar Death Anniversary: बंगाल की कुरीतियों को मिटाने वाले महान Social Reformer, जिनकी विरासत आज भी है प्रेरणा

अदाणी पोर्ट्स का पहली तिमाही में एकीकृत शुद्ध लाभ 10.23 प्रतिशत बढ़कर 3,649.50 करोड़ रुपये हुआ

असम बाढ़ पर अभिनेत्री आलिया भट्ट ने जताई चिंता, लोगों से राहत कार्यों में मदद करने की अपील की