राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता षड्यंत्र पूर्वक समाप्‍त की गई: Gehlot

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 29, 2023

राजस्‍थान के मुख्‍यमंत्री अशोक गहलोत ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी को लोकसभा के प्रति अयोग्य ठहराये जाने को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए मंगलवार को आरोप लगाया कि उनकी सदस्यता षड्यंत्र पूर्वक समाप्‍त की गई है। गहलोत ने कहा,‘‘राहुल गांधी की संसद सदस्‍यता खत्‍म कर दी गई ... यह एक षड्यंत्र के द्वारा की गई है।’’ गहलोत मंगलवार को बीकानेर के राजकीय डूंगर महाविद्यालय में छात्रसंघ कार्यालय के उद्घाटन समारोह को संबोधित कर रहे थे।

उन्‍होंने कहा, ’’जिस राहुल गांधी के पिता और दादी देश के लिए शहीद हो गए, उससे आप कैसा व्‍यवहार कर रहे हैं? उन्‍हें संसद में बोलने नहीं दे रहे।’’ गौरतलब है कि सूरत की एक अदालत की ओर से मोदी उपनाम को लेकर की गई टिप्पणी से जुड़े मानहानि के मामले में राहुल गांधी को दोषी ठहराते हुए उन्हें दो साल की सजा सुनाई गई है। इसके बाद उन्हें लोकसभा की सदस्यता से अयोग्य घोषित कर दिया था।

प्रमुख खबरें

BJP अपने दरवाजे बंद करती है, तो...सपा संग गठबंधन की अटकलों पर संजय निषाद ने खुद सारी स्थिति साफ कर दी

जब कैटरीना कैफ की पार्टी में टकराए दो खान! 2008 का वो ऐतिहासिक झगड़ा जिसने बॉलीवुड को दो हिस्सों में बांट दिया था

एशियाई खेलों में गोल्ड मेडल जीतने और टॉप 50 रैंकिंग पर Syndrela Das की नजर

Saudi Arabia ने हूतियों पर दागी मेड इन चाइना मिसाइल, यमन के रेगिस्तान में ही जा गिरी