Google TV में मिलेगा अब Gemini, कंटेंट डिस्कवर और सर्च करना होगा आसान

By Kusum | Sep 23, 2025

स्मार्टफोन, टैबलेट, स्मार्टवॉच और वर्कस्पेस ऐप्स में इंटीग्रेट करने के बाद, गूगल अब जेमिनी असिस्टेंट को गूगल टीवी पर ला रहा है। सोमवार को माउंटेन-व्यू-बेस्ड टेक कंपनी ने ऐलान किया कि Gemini अब स्मार्ट टीवी ऑपरेटिंग सिस्टम में आ रहा है और ये आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस फीचर्स से लैस होगा, जिससे यूजर्स आसानी से नया कंटेंटे डिस्कवर और सर्च कर पाएंगे। ये AI चैटबॉट OS में गूगल असिस्टेंट को रिप्लेस करेगा और जहां पहले वाले सारे फीचर्स मिलेंगे, वहीं कई नए फीचर्स भी ऐड किए गए हैं। 

एक ब्लॉग पोस्ट में, टेक कंपनी ने गूगल टीवी में Gemini इंटीग्रेशन की घोषणा की। फिलहाल, एआई असिस्टेंट सिर्फ हाल ही में लॉन्च हुई TCL QM9K सीरीज मेंउपलब्ध है। साल के अंत तक, कंपनी इसे Google TV Streamer, Walmart onn. 4K Pro, 2025 Hisense U7, U8 और UX मॉडल्स और 2025 एडिशन के TCL QM7K, QM8Kऔर X11K मॉडल्स में लाने की प्लानिंग कर रही है। पुराने मॉडल्स पर ये चैटबॉट थोड़ा लेट आ सकता है। 

नए फीचर्स की बात करें तो गूगल का कहना है कि Gemini यूजर्स के मूड और पसंदीदा जॉनर के आधार पर मूवीज, शोज और वेब सीरीज रिकमेंड कर सकता है। ये ग्रुप की पसंद के हिसाब से जॉनर मिक्स भी कर सकता है। 

प्रमुख खबरें

Harry Potter TV Series का टीजर रिलीज, Christmas 2026 में नए चेहरों संग लौटेगा पुराना जादू

Global Survey में PM Modi फिर नंबर 1, BJP बोली- Congress नकारात्मकता की नवाब बन गई है

Career Tips: Engineering की इन दो Branch में क्या है फर्क, Career के लिए कौन है बेहतर

अरे तुम क्या हो, बकवास कर रहे हो..योगराज सिंह अश्विन पर बिफरे, अर्जुन तेंदुलकर का किया समर्थन