रत्न, आभूषण निर्यात में चालू वित्त वर्ष की दूसरी छमाही में सुधार की उम्मीद: जीजेपीईसी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 03, 2023

निर्यात मांग में सुधार आने के साथ भारत के रत्न और आभूषण निर्यात में चालू वित्तवर्ष की दूसरी छमाही में सुधार आने की उम्मीद है। रत्न एवं आभूषण निर्यात संवर्धन परिषद (जीजेईपीसी) ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। जीजेईपीसी निर्यात को बढ़ावा देने के लिए वियतनाम, कंबोडिया, थाईलैंड, म्यांमार, बांग्लादेश और श्रीलंका सहित नए बाजारों में संभावनाएं टटोल रही है। जीजेईपीसी के चेयरमैन विपुल शाह ने आईआईजेएस (इंडिया इंटरनेशनल जूलरी शो) के उद्घाटन समारोह के मौके पर संवाददाताओं से कहा, ‘‘वैश्विक भू-राजनीतिक स्थिति ने पिछले वित्तवर्ष में निर्यात को प्रभावित किया। हम अमेरिका और यूरोप में त्योहारी मांग के बाद इस साल की दूसरी छमाही में निर्यात में सुधार की उम्मीद कर रहे हैं।’’

उन्होंने कहा कि जीजेईपीसी सितंबर में हांगकांग शो के साथ-साथ भारत शो की मेजबानी कर रहा है। यह भारतीय रत्न और आभूषण व्यवसायों को अंतरराष्ट्रीय खरीदारों को अपनी पेशकश दिखाने के लिए एक महत्वपूर्ण मंच प्रदान करेगा। अमेरिका के महावाणिज्य दूत माइक हैंकी ने कहा कि भारत और अमेरिका के बीच ऐतिहासिक संबंध समय के साथ मजबूत हुए हैं, खासकर रत्न और आभूषण क्षेत्र में।

प्रमुख खबरें

Asian Games में Sawan Barwal ने मैराथन में 44 साल बाद जीता रजत पदक

Shivpal Yadav बोले- Jaswantnagar में कोशिश भी कर ले Congress, नहीं मिलेगा कोई वोट

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को हटाने की मांग, 28 सितंबर को पूरे Maharashtra में Congress का प्रदर्शन

जयशंकर ने टेबल पर मारा हाथ, बदतमीज पाकिस्तानी का दिमाग ही घूम गया