अब अमेरिका के पड़ोस में हथौड़ा लिए सड़कों पर उतरे Gen-Z, प्रेसिडेंट को गद्दी से हटाने के लिए बेकाबू हुई जनता

By अभिनय आकाश | Nov 17, 2025

नेपाल में जो जेंजी प्रोटेस्ट की शुरुआत हुई थी उसका लहर आपको दुनिया के कई हिस्सों में देखने को मिला। अलग-अलग देश में जो जेन-जेड हैं वो अपने मुद्दे को उठा रहे थे और अब तो यहां पर अमेरिका का जो पड़ोसी देश है मेक्सिको वो भी बच नहीं पाया है। बड़ी मात्रा में जेन-जेड सड़क पर उतर रहे हैं। मेक्सिको में बढ़ते अपराध, भ्रष्टाचार, सार्वजनिक हत्या औरा सुरक्षा की कमी के खिलाफ जेन जेड ने प्रदर्शन किया। पश्चिमी राज्य मिचो आकन (Michoacan) के मेयर कार्लोस मांजो की गोली मारकर हत्या के बाद गुस्सा और भड़क गया। प्रदर्शनकारियों ने राष्ट्रपति के आधिकारिक निवास नैशनल पैलेस की सिक्योरिटी बैरिकेडिंग को भी गिरा दिया। पुलिस पर लाठी, जंजीर और हथौड़े से हमला हुआ। हालात काबू में करने के लिए पुलिस को आंसू गैस के गोले दागने पड़े। प्रदर्शन में 120 लोग घायल हुए हैं, जिनमें 100 पुलिसकर्मी हैं। 20 प्रदर्शनकारियों को अरेस्ट किया गया है। जेन जेड उस पापुलेशन को कहते हैं जो 1997 और 2012 के बीच पैदा हुई है।

इसे भी पढ़ें: जेमी डाइमोन का बड़ा बयान: एंटी-बिजनेस नीतियां रोकेंगी निवेश, अमेरिकी अर्थव्यवस्था पर गहरा संकट!

आपको बता दें कि मेक्सिको में वन ऑफ द लार्जेस्ट यूथ ड्रिवन प्रोटेस्ट रीथसेंट इयर्स में आपको अभी देखने को मिलेगा। और जो डेमोंस्ट्रेशन है यह बेसिकली जजी के द्वारा जो जनरेशन जेड है उसके द्वारा लीड किया जा रहा है। और यह ऐसा नहीं है कि मेक्सिको की जो कैपिटल है मेक्सिको सिटी वहीं पर। इसके अलावा बहुत सारे मेजर सिटीज कई सारे स्टेट्स मेक्सिको के वो इसके चपेट में आ गए हैं। और स्पेशली मेक्सिको सिटी में तो सबसे बड़ा प्रोटेस्ट हो ही रहा है।

 

प्रमुख खबरें

पीठ में छुरा या वफादारी का कत्ल?... मंत्री ज़मीर अहमद खान के कथित ऑडियो लीक से हिली कांग्रेस

Chandi Ki Chudi: Silver Bangles का नया Fashion Trend, ये Latest Designs आपको देंगे Royal Look

फिरोजाबाद में सनकी आशिक ने डेढ़ साल के मासूम को 8 बार सड़क पर पटका, नाली में फेंकी बच्चे की लाश, रोंगटे खड़े कर देने वाला CCTV फुटेज

8 लाख Followers, फिर भी कार का लालच? Lucknow में Influencer पति पर पत्नी मानसी की हत्या का केस