दिल्ली में लिंगानुपात 2020 में 920 से बढ़कर 933 हुआ : सिसोदिया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 29, 2021

नयी दिल्ली| जन्म के समय दिल्ली का लिंगानुपात 2019 में प्रति हजार पुरुषों पर 920 महिलाओं से बढ़कर 2020 में 933 हो गया है जबकि इसी अवधि में शिशु मृत्यु दर 24.19 से घटकर 20.37 फीसदी रह गई है।

उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने दिल्ली सरकार की एक रिपोर्ट के हवाले से बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। सिसोदिया ने एक बयान में कहा कि लिंगानुपात में वृद्धि सामाजिक जागरूकता का परिणाम है और यह गर्व का विषय है कि समाज शिक्षित हो रहा है तथा लड़कियों के महत्व को समझ रहा है।

बयान के मुताबिक, दिल्ली में जनजागरूकता प्रयासों का फायदा दिखाई दे रहा है। 2019 में जन्म दर 18.35 प्रति हजार से गिरकर 2020 में 14.85 प्रति हजार हो गई।

इसे भी पढ़ें: ड्यूटी के दौरान जान गंवाने वाले अग्निशमन कर्मी के परिजनों को एक करोड़ रुपये मुआवजा: जैन

प्रमुख खबरें

उत्तराखंड में Congress ने बनाए जिला प्रभारी, BJP 26 नवंबर से शुरू करेगी मिशन-2027

Puri Jagannath Temple में NRI श्रद्धालुओं से ठगी, दर्शन के नाम पर पैसे ऐंठने वाले 5 गिरफ्तार

कम बारिश से इंदौर में गहराया जलसंकट, नगर निगम ने मांगे 110 करोड़ रुपये

Bisleri ने पेयजल को बताया सुरक्षित, FSSAI की जांच में सहयोग का दिया भरोसा