Genelia DSouza Birthday: 15 साल की उम्र से मॉडलिंग करने लगी थीं जेनेलिया डिसूजा, फिल्मी है एक्ट्रेस की लव स्टोरी

By अनन्या मिश्रा | Aug 05, 2025

बॉलीवुड एक्ट्रेस जेनेलिया डिसूजा आज यानी की 05 अगस्त को अपना 38वां जन्मदिन मना रही हैं। एक्ट्रेस को 15 साल की उम्र में मॉडलिंग करने का मौका मिला था। हालांकि एक्ट्रेस की चाहत फिल्मों में काम करने या एड करने की कभी नहीं रही। वह हमेशा से जब करना चाहती थीं। लेकिन किस्मत उनको सिनेमा की तरफ ले आई। जेनेलिया डिसूजा ने साल 2003 में फिल्मी दुनिया में कदम रखा था। भले ही एक्ट्रेस ने कम फिल्मों में काम किया, लेकिन वह अपने अभिनय से दर्शकों के दिलों को जीतने में कामयाब रहीं। तो आइए जानते हैं एक्ट्रेस के जन्मदिन के मौके पर जेनेलिया डिसूजा के जीवन से जुड़ी कुछ रोचक बातों के बारे में...

इन फिल्मों से मिली पहचान

जेनेलिया डिसूजा को असली पहचान फिल्म 'जाने तू या जाने ना' से मिली थी। यह फिल्म साल 2008 में रिलीज हुई थी। इसके बाद अभिनेत्री ने 'हैप्पी', 'सई', 'मस्ती', 'फोर्स', 'रेडी' और 'तेरे नाल लव हो गया' जैसी फिल्मों में काम किया।

फिल्मी है लव-स्टोरी

जेनेलिया का फिल्मी करियर जितना अच्छा रहा, उतनी अच्छी उनकी लव स्टोरी भी रही। अभिनेत्री ने रितेश देशमुख के साथ अपने 9 साल के रिश्ते को छिपाकर रखा। डेटिंग के बाद भी दोनों एक-दूसरे को दोस्त बताते थे। फिर साल 2012 में जेनेलिया और रितेश ने हिंदू और ईसाई रीति-रिवाज से शादी कर ली। यह बॉलीवुड की सबसे सफल शादियों में से एक है।

10 साल बाद कमबैक

शादी करने के बाद जेनेलिया डिसूजा ने एक्टिंग छोड़ दी और बच्चों की परवरिश की। लेकिन 10 साल बाद अभिनेत्री ने अपने पति रितेश देशमुख के साथ मराठी मूवी 'वेड' से पर्दे पर वापसी की। वहीं हाल ही में जेनेलिया डिसूजा को फिल्म 'सितारे जमीन पर' में देखा गया। यह फिल्म भी बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई।

प्रमुख खबरें

Bihar में बैंकों की मनमानी पर Samrat सरकार का अल्टीमेटम, खराब Performance पर बंद होगा Govt Deposit

RBI का Rules पर बड़ा प्रहार, 135 Non-Banking कंपनियों का पंजीकरण हुआ रद्द।

Mukesh Ambani का एक फैसला और बाजार में हरियाली, Reliance की तेजी ने निवेशकों को किया खुश।

Gold Price पर दोहरी मार: Profit Booking और US संकेतों से 1.50 लाख के नीचे फिसला सोना