आम बजट 2019: राष्ट्रीय खेल शिक्षा बोर्ड की स्थापना की जाएगी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 05, 2019

नयी दिल्ली।  वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने लगभग दो साल पहले शुरू की गयी खेलो इंडिया योजना के विस्तार की घोषणा करते हुए शुक्रवार को यहां कहा कि इसके तहत राष्ट्रीय खेल शिक्षा बोर्ड की स्थापना की जाएगी। खेलो इंडिया योजना अक्टूबर 2017 में शुरू की गयी थी। अब तक दो बार (दिल्ली में 2018) और (पुणे में 2019) खेलो इंडिया युवा खेल का आयोजन किया जा चुका है। 

इसे भी पढ़ें: आम बजट 2019: इलेक्ट्रिक वाहनों को विभिन्न तरह से प्रोत्साहन देने की घोषणा

वित्त मंत्री ने वर्ष 2019-20 के लिये आम बजट पेश करते हुए कहा, ‘‘अक्टूबर 2017 में शुरू की गयी खेलो इंडिया योजना ने पूरे देश में स्वास्थ्य के अभिन्न भाग के रूप में खेलों की जागरूकता सृजित की है। सरकार खेलो इंडिया का विस्तार करने और सभी जरूरी वित्तीय सहायता प्रदान करने के लिये वचनबद्ध है। ’’उन्होंने कहा, ‘‘सभी स्तरों पर खेलों को लोकप्रिय बनाने के लिये खेलो इंडिया योजना के अंतर्गत खिलाड़ियों के विकास के लिये राष्ट्रीय खेल शिक्षा बोर्ड का गठन किया जाएगा। ’’ 

प्रमुख खबरें

प्याज 116% महंगा होने से Food Inflation 8.94% पर पहुंची, आम बजट पर पड़ा असर

Ola Electric का शुद्ध घाटा दूसरी तिमाही में घटकर हुआ 362 करोड़ रुपये

मेलोनी ने लिया योगी एक्शन तो बम से उड़ाने टूट पड़े कट्टरपंथी, भयंकर बवाल शुरू

Horoscope 12 November 2026 Aaj Ka Rashifal: सभी 12 राशियों का कैसा रहेगा आज का दिन, पढ़ें आज का राशिफल