कोलकाता के सियासी जंग में जनरल की 'बेटी', ममता के गढ़ से लड़ेंगी चुनाव

By अभिनय आकाश | Mar 26, 2024

कभी वामपंथी दलों का गढ़ रहे बंगाल में अब सीपीआई और सीपीएम जैसे दल अस्थित्व की लड़ाई लड़ रहे हैं। इस लड़ाई में वामपंथी दलों के लिए सायरा शाह हलीम उम्मीद की किरण बनकर उभरी हैं। लोकसभा चुनाव 2024 में सीपीएम ने सायरा शाह हलीम को कोलकाता दक्षिण से अपना उम्मीदवार बनाया है। 44 साल की सायरा शाह हलीम कोलकाता में घूम-घूमकर अपनी पार्टी सीपीएम का प्रचार कर रही हैं और लोगों से मुलाकात कर रही हैं। अपनी पार्टी का एजेंडा बता रही हैं। हाथ जोड़कर लोगों से उनकी पार्टी को वोट डालने की अपील कर रही हैं। पूंजीवादियों का विरोध करने वाली सीपीएम ने 17 साल तक कॉरपोरेट वर्ल्ड में मैनेजमेंट पर काम करने वाली सायरा  पर भरोसा जताया है। टीएमसी की माला रॉय से सायरा शाह का मुकाबला होगा। 

इसे भी पढ़ें: Lok Sabha Elections से पहले TMC पढ़ा रही जनता को इतिहास का पाठ? Rajmata Amrita Roy के परिवार ने की थी अंग्रेजों की मदद, BJP ने दिया करारा जवाब

अजमेर में सोफिया गर्ल्स कॉलेज से स्नातक, अंग्रेजी साहित्य में स्नातकोत्तर हलीम ने सामाजिक कार्यों की ओर बढ़ने से पहले, अन्य बहुराष्ट्रीय कंपनियों के अलावा, पश्चिम बंगाल इलेक्ट्रॉनिक्स उद्योग विकास निगम (वेबेल) के साथ व्यवसाय विकास और संचार प्रशिक्षक के रूप में काम किया। वह कोलकाता में एनआरसी और सीएए विरोधी विरोध प्रदर्शन का हिस्सा थीं। 

प्रमुख खबरें

Meerut Police ने हनुमान मंदिर से दानपेटिका चुराने वाले आरोपी को दबोचा, 2890 रुपये बरामद

Gurugram Waterlogging | गुरुग्राम में जलभराव पर सियासत गर्म! सांसद राव इंद्रजीत ने कांग्रेस के पुराने विकास पर फोड़ा फोड़ा, विपक्ष ने पूछा- ₹1,400 करोड़ कहाँ गए?

Texas Wildfire का कहर: 200 वर्ग किमी इलाका जला, कई ढांचे खाक और स्कूल बंद

Womens Hockey World Cup: 5वें स्थान के लिए Germany से भिड़ेगी भारतीय टीम