Naukri Ke Upay: नौकरी में सफलता पाने के लिए मंगलवार को करें ये उपाय, भाग्य का मिलेगा साथ

By अनन्या मिश्रा | Dec 13, 2025

पढ़ाई करने के बाद अच्छी नौकरी ढूंढना सबसे मुश्किल काम होता है। कई बार अधिक मेहनत के बाद भी इंटरव्यू में असफलता ही हाथ लगती है। ऐसे में जातक को निराशा और हताशा घेर सकती है। ज्योतिष के मुताबिक आपका कर्म करना जितना जरूरी होता है, उतना ही जरूरी भाग्य का साथ देना भी होता है। लेकिन अगर आपकी नौकरी में बार-बार बाधाएं आ रही हैं और अच्छी नौकरी नहीं मिल पा रही है। तो आप कुछ उपाय कर सकते हैं। 

इसे भी पढ़ें: Why Number 6 Struggle So Much: खुद को अंजाने में मुश्किलों में फंसा लेते हैं इस मूलांक के लोग, किस्मत नहीं ये आदतें हैं कारण

इंटरव्यू पर जाने से पहले करें ये उपाय

ज्योतिषाचार्य के मुताबिक अगर आप इंटरव्यू देने जा रहे हैं और हर बार असफल हो जाते हैं। तो यह उपाय आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। जिस दिन आपको इंटरव्यू के लिए जाना हो, उससे पहले एक नींबू और लौंग लेकर हनुमान मंदिर जाएं और नींबू में चारों ओर चारो लौंग लगा दें।

फिर नींबू को हाथ में लेकर हनुमान जी की प्रतिमा के सामने 'ऊं श्री हनुमंते नम:' का 108 बार जाप करें और हनुमान चालीसा का पाठ करें अब इस नींबू को हनुमान जी के चरणों से स्पर्श करवाकर इसको अपने साथ वापस ले जाएं। फिर जब आपको इंटरव्यू के लिए जाना हो, तो इसको अपने साथ ले जाएं।

बता दें कि नौकरी प्राप्ति के लिए यह अचूक उपाय माना जाता है। वहीं अगर नौकरी में बाधाएं बनी रहती हैं, तो रोजाना हनुमान चालीसा का पाठ करना लाभप्रद रहता है। इससे आपके सभी कार्यों में सफलता मिलती है और बाधाएं दूर होती हैं।

प्रमुख खबरें

UP में AI और Semiconductor हब बनेगा नया आधार, सुनील शर्मा बोले- कृषि से जुड़ेगा तकनीक का भविष्य

AIIMS Jodhpur के कार्यकारी निदेशक का दिल्ली तबादला, रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल खत्म

CEC Gyanesh Kumar का इस्तीफा पत्र फर्जी, Election Commission ने किया स्पष्ट

भारत छठी पीढ़ी के लड़ाकू विमान बनाने पर जुटा, Rajnath Singh ने चुनौतियों के बीच जताया अडिग संकल्प