एक साल तक हर महीने PM केयर्स फंड में 50,000 रुपये दान करेंगे जनरल रावत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 24, 2020

नयी दिल्ली। प्रमुख रक्षा अध्यक्ष (सीडीएस) जनरल बिपिन रावत ने एक साल तकहर महीने पीएम केयर्स कोष में 50 हजार रुपए दान करने का फैसला किया है। इसके तहत उन्होंने पहले महीने के लिये 50 हजार रुपये दान कर दिए हैं। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि जनरल रावत पहले ही अप्रैल महीने के लिये दान कर चुके हैं और अगले साल मार्च तक हर महीने ऐसा करते रहेंगे। सेना के एक अधिकारी ने बताया, वह अपने मासिक वेतन का 20 प्रतिशत हिस्सा पीएम-केयर्स में दान करेंगे। वह कुल मिलाकर कुल छह लाख दान में देंगे।

इसे भी पढ़ें: गृह मंत्रालय ने विदेश में फंसे हुए भारतीयों की वापसी के लिए मानक संचालन प्रोटोकॉल जारी किया

देश के पहले प्रमुख रक्षा अध्यक्ष जनरल रावत ने मार्च में रक्षा मंत्रालय और तीनोंसेनाओं द्वारा लिये गए फैसले के तहत प्रधानमंत्री नागरिक सहायता एवं आपातकालीन स्थिति राहत कोष (पीएम-केयर्स) में एक दिन का वेतन दान दिया था।

प्रमुख खबरें

Odisha में पंडित Gopabandhu Das की 149वीं जयंती पर नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

भाषा आपत्तिजनक है...जेडी वेंस की बंधुआ मजदूर वाली टिप्पणी पर भड़का भारत

PM Modi पर अभद्र टिप्पणी के खिलाफ Delhi के जनपथ पर उतरे 200 लोग

जेवर एयरपोर्ट का नाम अब नरेंद्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट होगा, CM योगी का ऐलान