सामान्य पर्यवेक्षक ने जुब्बल कोटखाई में विभिन्न मतदान केन्द्रों का दौरा कर निर्वाचन प्रक्रिया की गतिविधियों का जायजा लिया व अधिकारियों को आवश्यक दिशानिर्देश दिए

By विजयेन्दर शर्मा | Oct 16, 2021

शिमला।   भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मतदान केन्द्रों में मतदाताओं को मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए चुनाव प्रक्रिया में लगे अधिकारी एवं कर्मचारी गंभीरता से प्रयास करें। जुब्बल कोटखाई विधानसभा के उप-चुनाव के लिए तैनात सामान्य पर्यवेक्षक परमपाल कौर सिद्धू ने आज जुब्बल कोटखाई में विभिन्न मतदान केन्द्रों का दौरा कर अधिकारियों को यह निर्देश दिए।

इसे भी पढ़ें: सी. पालरासु ने जाखू मंदिर में आयोजित परम्परागत दशहरा उत्सव में रावण दहन कार्यक्रम में भाग लिया

 

उन्होंने कहा कि मतदान केन्द्रों पर दिव्यांगजनों को दी जाने वाली सुविधा के अतिरिक्त पीने के लिए स्वच्छ जल, पर्याप्त विद्युत व्यवस्था, साफ-सफाई का प्रबंध तथा स्वच्छ शौचालय मतदाताओं को उपलब्ध करवाना अनिवार्य करें।

उन्होंने कहा कि चुनाव प्रक्रिया के दौरान कोविड-19 विशेष मानक संचालनों की अनुपालना प्रत्येक स्तर पर सुनिश्चित की जानी आवश्यक है ताकि चुनाव के कारण किसी प्रकार के कोविड संक्रमण के फैलाव को रोका जा सके।

इसे भी पढ़ें: राज्यपाल ने कुल्लू दशहरे का विधिवत शुभारम्भ किया

उन्होंने आज जुब्बल-कोटखाई के चमारू, शेरटी, मियाहाना, पदराणु और कुडु मतदान केन्द्रों का दौरा कर व्यवस्थाओं को जांचा। उन्होंने पाई गई कमियों को पूरा करने के लिए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।

इस दौरान तहसीलदार जुब्बल विवेक नेगी, सैक्टर अधिकारी तथा वीएलओ उपस्थित थे।

प्रमुख खबरें

Russian Army में शामिल Surat के रमणीक सखवाला 4 महीने से लापता, परिवार परेशान

Cabinet ने Fast Track Special Courts योजना 5 साल बढ़ाई, PM Modi बोले- त्वरित न्याय मिलेगा

UP में अब कालीन नहीं बिछाएगा ‘अब्दुल’, नेता बनेगा: AIMIM प्रमुख Asaduddin Owaisi

ओडिशा के Koraput में दिखा Royal Bengal Tiger, वन विभाग ने ग्रामीणों को किया अलर्ट